रीजनल न्यूज यूनिट दूरदर्शन केंद्र भोपाल ने कॉपी एडिटर (बुंदेली) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए इच्छुक भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उम्मीदवार का भोपाल का निवासी होना जरूरी है।
जागरण प्रकाशन का वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में ऑपरेटिंग रेवेन्यू 5.6 प्रतिशत बढ़ा। डिजिटल आय में 23.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन कंपनी का नेट प्रॉफिट घट गया।
श्रीनिवास वनामा प्राइम वीडियो और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज में क्रिएटिव स्पेशलिस्ट के रूप में शामिल हुए हैं। इससे पहले वह अमेजन और लक्ष्य डिजिटल में काम कर चुके हैं।
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप होने और साइबर अटैक की चर्चाओं पर रजत शर्मा ने एक्स पोस्ट साझा की। उन्होंने चीन, एनवीडिया विवाद और बढ़ती टेक्नोलॉजी प्रतिस्पर्धा का भी जिक्र किया।
Pitch BrandTalk अपने सातवें संस्करण के साथ एक बार फिर वापसी कर रहा है। इस साल यह कॉन्फ्रेंस 20 नवंबर को गुरुग्राम में आयोजित की जाएगी।
इस बढ़ती लोकप्रियता के बीच एक सवाल अब विज्ञापन जगत का ध्यान खींच रहा है कि क्या वीडियो देखने वाले लोगों को उस ब्रैंड का नाम भी याद रहता है, जिसका प्रचार किया जा रहा है?
महादेव ऑनलाइन बेटिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कारोबारी विकास गर्ग, उनके परिवार और संबंधित कंपनियों की 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए OpenAI ने एक और बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने AI आधारित ट्रैवल स्टार्टअप Odessia का अधिग्रहण (Acquisition) कर लिया है।
स्काईडांस ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के अधिग्रहण के बाद तीन वर्षों में छह अरब डॉलर की बचत और एचबीओ मैक्स तथा पैरामाउंट+ का संयुक्त स्ट्रीमिंग बंडल लॉन्च करने की योजना बनाई है।
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के स्कॉटलैंड टीवी चैनल को बंद कर ऑनलाइन करने की योजना पर विवाद शुरू हो गया है।
नॉर्वे के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा के नए यूजर नियमों को लागू होने से रोकने के लिए कानूनी कदम उठाया है।