Monday, 14 November, 2016
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाने में विज्ञापन काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और यदि कोई सेलेब्रिटी इस विज्ञापन को करे तो उस प्रॉडक्ट की बिक्री काफी बढ़ जाती है और काफी लोग उस विज्ञापन को देखते हैं। लेकिन यदि हम इसका दूसरा पक्ष देखें तो कंपनियां इन सेलेब्रिटी को अपने प्रॉडक्ट का विज्ञापन करने के लिए काफी भुगतान करती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि वह प्रॉडक्ट उतना प्रभाव नहीं डाल पाता है। यदि हम हाल के वर्षों की बात करें तो भारतीय बाजार में सेलेब्रिटी द्वारा किसी प्रॉडक्ट के विज्ञापन में काफी तेजी देखने को मिली है।
टैम मीडिया रिसर्च (TAM Media Research) की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से सितंबर 2016 के दौरान टीवी पर जितना भी विज्ञापन किया गया, उनमें सेलेब्रिटी का शेयर 20 प्रतिशत था। मई में सेलेब्रिटी ने सबसे ज्यादा विज्ञापन किए। इसका प्रमुख कारण यह भी था कि इस दौरान आईपीएल (IPL) मैच चल रहे थे।
सेलेब्रिटी से प्रचार करवाने में सबसे ज्यादा डिमांड फिल्मी सितारों की रहती है। इसके बाद खिलाडियों का नंबर आता है। अब तो क्रिकेट के अलावा भी अन्य खेलों के खिलाडियों ने भी काफी लोकप्रियता बटोरी हुई है और टीवी पर इनकी बढ़ती हुई संख्या से इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
Film Stars | Sports Person | TV Stars |
Kareena Kapoor (28) | MS Dhoni (17) | Sakshi Tanwar (9) |
Ajay Devgn (11) | Virat Kohli (14) | Ratan Rajput (1) |
Shah Rukh Khan (26) | Saina Nehwal (10) | Parikshit Sahni (4) |
Kajol (12) | Sachin Tendulkar (9) | Shweta Tiwari (9) |
Ileana D'Cruz (10) | Sushil Kumar (3) | Kapil Sharma (5) |
* Values in the bracket refers to number of brands endorsed |
2016 में पिछली साल के मुकाबले सिर्फ साक्षी तंवर की रैंकिंग में थोड़ी गिरावट आई है। वहीं अजय देवगन और काजोल ने इस साल इस लिस्ट में काफी ऊंचाई दर्ज कराई है। उनका लाइफब्वॉय सोप (Lifebuoy soap) का विज्ञापन इस साल लिस्ट में सबसे ऊपर रखा है। इसके अलावा लक्स सोप (Lux soap) के विज्ञापन में करीना कपूर सबसे ज्यादा देखी गई हैं।
Celebrity | Rank of 2016 | Rank of 2015 |
Kareena Kapoor | 1 | 6 |
Ajay Devgn | 2 | 47 |
Shah Rukh Khan | 3 | 12 |
Kajol | 4 | 45 |
Ileana D'Cruz | 5 | 16 |
MS Dhoni | 6 | 9 |
Anushka Sharma | 7 | 10 |
Amitabh Bachchan | 8 | 18 |
Sakshi Tanwar | 9 | 5 |
Shraddha Kapoor | 10 | 13 |
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Copyright © 2017 samachar4media.com