प्रज्ञा टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन में विस्तार अब वीड़ियोकॉन डीटीएच पर भी

pragya-tv.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

प्रज्ञा टीवी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए वीड़ियोकॉन डीटीएच के साथ समझौता किया है। अब यह चैनल वीड़ियोकॉन डीटीएच पर भी उपलब्ध होगा। प्रबंधन ने यह कदम अपना विस्तार करने की योजना के तहत उठाया है। प्रज्ञा टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर मीना तिवारी  ने समाचार4मीडिया के साथ एक खास मुलाकात में कहा था कि  आने वाले दो साल में हम लोग वर्ल्ड वाइड होंगे। इस प्रक्रिया में हमने आधा रास्ता तो तय कर लिया है। बाकी अभी प्रोसेस में है। 
 
इस समझौते के बारे में मीना तिवारी का कहना है कि हम इस समझौते के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच पाएंगे और  आम लोग जो हमारी सेलिब्रेटी हैं उन्हें आसानी से जिंदगी जीना सीखा सकेंगे।
 
प्रबंधन का कहना है कि हम लोग इसे साल 2012 की शुरुआत में एयरटेल डीटीएच प्लेटफॉर्म पर भी लेकर आयेंगे।
 
प्रज्ञा अब हाई डैफिनेशन चैनलों की एक बड़ी संख्या रखने वाले वीडियोकॉन डी.टू.एच. पर देखा जा सकता है। वीडियोकॉन डी.टू.एच. के उपभोक्ता अब स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी नवीनतम जानकारियों का आन्नद ले पायेगें ।

 

प्रज्ञा टीवी सेंचूरी कम्यूनिकेश का एक वेंचर है और इसके अलावा इस ग्रुप के पिक्सन और महुआ भी वेंचर हैं। प्रज्ञा टीवी की शुरुआत साल 2007 में की गई थी।
 
 नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं
 

 

0
No votes yet
Your rating: None