Thursday, 05 April, 2018
समाचार4मीडिया ब्यूरो
।।
हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल स्टार भारत ने जल्द ही एक नया कार्यक्रम शुरू कर
रहा है, जिसका नाम है ‘मायावी मलिंग’। कार्यक्रम का प्रोमो फिहलाल जारी कर दिया गया है। इस नई पेशकश स्टार भारत दर्शकों
को एक अद्भुत कल्पना की दुनिया में ले जाएगा।
दरअसल यह शो एक अद्भुत राज्य और उसकी तीन ख़ूबसूरत
राजकुमारियों की रहस्यमयी दास्तान को बयां करता है। तीन राजकुमारियों- प्रणाली, ऐश्वर्या और गरिमा के अपने
राज्य को बुरी शक्तियों से बचाने के संघर्ष के माध्यम से शो ये दर्शाता है, कि हम सभी में नायक के रूप
में उभरने की क्षमता है।
स्टार भारत की ब्रैंड फ़िलॉसफ़ी ‘भुला दे डर, कुछ अलग कर’ के अनुरूप मायावी मलिंग
एक ऐसा अनूठा प्रयास है, जो बताता है कि धैर्य, साहस और दृढ़ संकल्प बुराई के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए सबसे बड़े हथियार हैं।
शो में नेहा सोलंकी, वाणी सूद और ग्रेसी गोस्वामी
क्रमशः तीन राजकुमारियों- प्रणाली, एश्वर्या और गरिमा के रूप में दिखाई देंगी। इनके अलावा अभिनेता हर्षद
अरोड़ा और शक्ति आनंद भी अहम भूमिकाओं में होंगे।
मायावी मलिंग के अभूतपूर्व विज़ुअल इफ़ैक्ट्स दर्शकों को सम्मोहित करेंगे। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानी-मानी दिग्गज वीएफ़एक्स कंपनी– प्राणा स्टूडियोज़ ने शो के निर्माता विवेक बहल और पेनिंसुला पिक्चर्स के साथ हाथ मिलाया है।
Copyright © 2017 samachar4media.com