होम / ऐड वर्ल्ड / हम होर्डिंग्स के स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए सरकार की पहल का समर्थन करते हैं: IOAA

हम होर्डिंग्स के स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए सरकार की पहल का समर्थन करते हैं: IOAA

मुंबई के घाटकोपर में 13 मई को तेज आंधी के बाद 120 फीट लंबा होर्डिंग बोर्ड गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 months ago

मुंबई के घाटकोपर में 13 मई को तेज आंधी के बाद 120 फीट लंबा होर्डिंग बोर्ड गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। वहीं इस मामले में अब इंडिया आउटडोर ऐडवर्टाइजिंग एसोसिएशन (IOAA) और उसके सदस्यों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि वे शहर में सभी होर्डिंग्स के स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के लिए सरकार और बीएमसी की पहल का समर्थन करते हैं। .

IOAA के प्रेजिडेंट पवन बंसल ने एक बयान जारी कर कहा कि इस घटना ने हमें अंदर तक झकझोर दिया है और हमारी संवेदनाएं इस दर्दनाक समय को सहन करने वाले परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि IOAA ने हमेशा ही होर्डिंग्स लगाने के दौरान स्थानीय नियमों और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि हम सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।  

उन्होंने कहा कि IOAA पूरे शहर में होर्डिंग्स के स्ट्रक्चरल ऑडिट और रेगुलेट के लिए महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा की गई पहल का पूरी तरह से समर्थन करता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ऐसी घटना फिर कभी न हो, लिहाजा हम उनके द्वारा उठाए प्रयासों के लिए पूरी तरह से मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हम सुरक्षा उपायों और नियामक अनुपालन को बढ़ाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हम कम्युनिटी के सपोर्ट और उनकी समझ की सराहना करते हैं क्योंकि हम इसमें जरूरी सुधार करने का प्रयास करेंगे।

गौरतल है कि 13 मई को, मुंबई के मध्य उपनगरीय इलाके घाटकोपर में स्थित 120 फीट लंबा और 120 फीट चौड़ा एक बड़ा होर्डिंग बोर्ड तेज आंधी से ढह गया, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी और 75 लोग घायल हो गए थे। न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, एगो मीडिया द्वारा लगाए गए इस होर्डिंग बोर्ड के स्ट्रक्चर को पिछले साल एक निजी एजेंसी द्वारा ऑडिट किया गया था और इसे सुरक्षित माना गया था।  

ऑडिट करने वाली कंपनी ने कथित तौर पर एगो मीडिया को पिछले साल 24 अप्रैल को एक प्रमाणपत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि होर्डिंग बोर्ड लगाए रखने के लिए सुरक्षित है। लेकिन इस एजेंसी द्वारा जारी की गई मंजूरी के बावजूद तेज आंधी के दौरान बोर्ड ढह गया और इतना बड़ा हादसा हो गया।

इस घटना ने देश भर में तेजी से पनप रहे अवैध होर्डिंग्स के खतरों पर देशव्यापी बहस छेड़ दी है। 

कुछ दिन पहले,  बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने रेलवे प्रशासन को नोटिस जारी कर स्वीकृत आकार से अधिक के 45 होर्डिंग बोर्ड हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम ने अधिकारियों से मध्य और पश्चिमी रेलवे के स्वामित्व वाली भूमि पर लगाए गए 205 होर्डिंग्स का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने को कहा है।

बीएमसी ने पिछले हफ्ते हुई इस घटना के बाद से शहर में अन्य अवैध होर्डिंग के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नगर निगम ने पाया था कि उक्त बिलबोर्ड लगाने वाली कंपनी ने लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं किया था और उनके पास सभी जरूरी अप्रूवल्स भी नहीं थे। फिर भी, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। 


टैग्स मुंबई बीएमसी होर्डिंग बोर्ड
सम्बंधित खबरें

सुनील कटारिया को फिर मिली ‘इंडियन सोसायटी ऑफ एडवर्टाइजर्स’ की कमान

सुनील कटारिया को राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें बिजनेसवर्ल्ड द्वारा ‘देश के टॉप 30 बिजनेस लीडर्स 2020’ की लिस्ट में 26वां स्थान मिला था।

23 hours ago

ग्रुप एम मीडिया के साउथ एशिया के CEO प्रशांत कुमार फिर बने AAAI के अध्यक्ष

ग्रुप एम मीडिया (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साउथ एशिया के सीईओ प्रशांत कुमार को एक बार फिर ऐडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) का अध्यक्ष चुना गया है। 

4 days ago

राणा बरुआ को फिर मिली ‘The Advertising Club’ की कमान

हवास इंडिया, साउथ ईस्ट और नॉर्थ एशिया के ग्रुप सीईओ राणा बरुआ को ‘दि ऐडवर्टाइजिंग क्लब’ की वार्षिक आमसभा में एक बार फिर प्रेजिडेंट पद के लिए चुना गया है।

1 week ago

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद के चेयरमैन बने पार्थ सिन्हा

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद ने बुधवार को हुई अपनी 38वीं वार्षिक आम बैठक के बाद आयोजित बोर्ड बैठक में पार्थ सिन्हा को 2024-25 के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का चेयरमैन नियुक्त किया है।

04-September-2024

दुनिया को अलविदा कह गए ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री के खिलाड़ी अंकुर भट्ट

मार्केटिंग व ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री के दिग्गज अंकुर भट्ट का निधन हो गया है। वह दैनिक जागरण में स्ट्रैटजी व ब्रैंड डेवलपमेंट की भूमिका निभा चुके हैं।

02-September-2024


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

4 hours from now

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

14 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago