होम / डिजिटल / ‘इंडिया टुडे’ समूह में अब यह अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे बीवी राव
‘इंडिया टुडे’ समूह में अब यह अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे बीवी राव
‘इंडिया टुडे’ ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी की ओर से जारी इंटरनल मेल के अनुसार, समूह की सभी एडिटोरियल टीमें बीवी राव को सपोर्ट करेंगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 months ago
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूहों में शुमार ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह ने डिजिटल हेड कमलेश सिंह के ब्रेक लेने के फैसले के बाद वरिष्ठ पत्रकार और ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर (डिजिटल) बीवी राव की जिम्मेदारियों में इजाफा किया है।
‘इंडिया टुडे’ ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी की ओर से जारी इंटरनल मेल के अनुसार, बीवी राव अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ 14 अगस्त से कमलेश सिंह की जिम्मेदारियां भी संभालेंगे।
इंडिया टुडे ग्रुप (डिजिटल) की सभी एडिटोरियल टीमें उन्हें सपोर्ट करेंगी। कमलेश सिंह और बीवी राव ने काफी लंबे समय तक साथ काम किया है और वह दोनों इस हैंडओवर प्रक्रिया का हिस्सा होंगे।
आपको बता दें कि कमलेश सिंह ने इस समूह में अपनी करीब 16 साल की लंबी पारी के बाद हाल ही में ब्रेक लेने का फैसला लिया है। हालांकि, कमलेश सिंह ‘आजतक रेडियो’ और ‘लल्लनटॉप’ में मेंटर/एडवाइजर के तौर पर अपना योगदान देना जारी रखेंगे वह नई परियोजनाओं पर इंडिया टुडे और आजतक वेबसाइटों के लिए लिखेंगे।
टैग्स इंडिया टुडे कली पुरी इंडिया टुडे समूह कमलेश सिंह बीवी राव