होम / डिजिटल / ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ डिजिटल में इस बड़े पद से प्रसाद सान्याल का इस्तीफा

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ डिजिटल में इस बड़े पद से प्रसाद सान्याल का इस्तीफा

प्रसाद सान्याल ने यहां वर्ष 2019 में जॉइन किया था। इससे पहले वह Zee मीडिया में ग्रुप एडिटर (डिजिटल) के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) की डिजिटल टीम में बतौर चीफ कंटेंट ऑफिसर (CCO) अपनी भूमिका निभा रहे प्रसाद सान्याल ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सान्याल ने इस्तीफा कुछ समय पहले ही दे दिया था और फिलहाल वह यहां नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं। प्रसाद सान्याल का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल सका है।

बता दें कि प्रसाद सान्याल ने वर्ष 2019 में यहां जॉइन किया था। इससे पहले वह ‘जी मीडिया’ में ग्रुप एडिटर (डिजिटल) के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

प्रसाद सान्याल ने वर्ष 2000-01 में ‘आईआईएमसी’ (IIMC) से पत्रकारिता का डिप्लोमा करने के दौरान ही प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) में कदम रखा और करीब पांच साल तक यहां रहे। 2005 में जब यहां से अलग हुए तब वह प्रड्यूसर कम रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत थे। यहां से निकलने के बाद वह सीएनएन-आईबीएन से जुड़ गए और 2007 तक प्रड्यूसर के पद पर यहां अपनी सेवाएं दीं।

इसके बाद उनका अगला पड़ाव एनडीटीवी रहा, जहां वह सीनियर आउटपुट एडिटर के तौर पर जुलाई  2009 तक रहे। फिर वह न्यूजएक्स आ गए और यहां न्यूज एडिटर के पद काम किया। एक साल काम करने के बाद वह वर्ष 2010 में दोबारा एनडीटीवी पहुंचे और इस बार उन्हें सीनियर न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी दी गई, जिसे उन्होंने 2010 से 2014 तक बखूबी निभाया।

अप्रैल 2014 में उन्हें एनडीटीवी में प्रमोट कर एडिटर (न्यूज) बना दिया गया और यहां उन्होंने अगस्त 2015 तक सफलतापूर्वक काम किया। इसके बाद वह टाइम्स इंटरनेट और फिर जी मीडिया का हिस्सा बने। वह जुलाई 2017 में जी मीडिया के साथ जुड़े थे, जबकि इसके पहले वे टाइम्स इंटरनेट के अंग्रेजी न्यूज पोर्टल timesofindia.com के एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। वह अगस्त 2015 से जुलाई 2017 तक यहां रहे।

जी मीडिया में सान्याल इस समूह के डिजिटल पोर्टल Zeenews.com, ZeeBiz.com, Original Video, Wionews.com, India.com, BollywoodLife.com, BGR.in, TheHealthSite.com, CricketCountry.com, DNA.com का नेतृत्व कर रहे थे।

इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स, डिजिटल के साथ अपनी पारी शुरू की थी, जहां से उन्होंने अब इस्तीफा दे दिया है। प्रसाद सान्याल आईआईएमसी एल्युमनी एसोसिएशन के प्रेजिडेंट भी रह चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से प्रसाद सान्याल को उनके नए सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।


टैग्स हिन्दुस्तान टाइम्स इस्तीफा प्रसाद सान्याल चीफ कंटेंट ऑफिसर एचटी डिजिटल रिजाइन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

11 hours ago

अब इस न्यूज चैनल की डिजिटल विंग से जुड़े पत्रकार हेमराज सिंह चौहान

हेमराज सिंह चौहान इससे पहले ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) की डिजिटल टीम में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। हालांकि, वहां उनका कार्यकाल महज आठ महीने ही रहा।

3 days ago

इस बड़े पद पर अब ‘जागरण न्यू मीडिया’ की टीम में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत झा

प्रशांत झा इससे पहले करीब दस महीने से ‘लोकमत मीडिया ग्रुप’ की डिजिटल विंग में बतौर एडिटर (हिंदी) अपनी भूमिका निभा रहे थे।

4 days ago

युवा पत्रकार सुधांशु शुभम ने ‘Times Network’ का थामा दामन, देखेंगे यह काम

सुधांशु शुभम ने देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार 'नेटवर्क18' (Network18) से कुछ दिनों पहले ही इस्तीफा दिया था।

4 days ago

भारतीय यूजर्स ने इस साल सोशल मीडिया पर बिताया कम समय: रिपोर्ट

रिपोर्ट में बताया गया है कि सोशल मीडिया के इस बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, ब्रैंड्स के लिए यह जरूरी है कि वे डिजिटल-फर्स्ट इकोनॉमी में खुद को सही तरीके से पेश करें।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

11 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago