होम / डिजिटल / 'जी' समूह से बड़ी खबर, डिजिटल में ग्रुप एडिटर पूजा सेठी ने किया रिजाइन

'जी' समूह से बड़ी खबर, डिजिटल में ग्रुप एडिटर पूजा सेठी ने किया रिजाइन

वह यहां करीब ढाई साल से अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पूजा सेठी पूर्व में तमाम प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में प्रमुख पदों पर अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

'जी मीडिया’ (Zee Media) में ग्रुप एडिटर (डिजिटल) पूजा सेठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां करीब ढाई साल से अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

समाचार4मीडिया से बातचीत में पूजा सेठी ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही अपनी नई पारी शुरू कर इसके बारे में बताएंगी। बता दें कि पूजा सेठी इससे पहले स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख वेबसाइट myupchar.com में बतौर वाइस प्रेजिडेंट (कंटेंट स्ट्रैटेजी और पार्टनरशिप्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। वह यहां करीब सवा साल से जुड़ी हुई थीं।

पूजा सेठी पूर्व में देश के प्रमुख मीडिया समूह 'जागरण प्रकाशन लिमिटेड' की डिजिटल विंग ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) में जीएम और डिजिटल हेड (जागरण ऑनलाइन) के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘दैनिक जागरण’ समूह के अंग्रेजी अखबार ‘सिटी प्लस’ में भी एग्जिक्यूटिव एडिटर रह चुकी हैं। पूर्व में वह ‘Getit Infomedia’ और ‘indiatimes’ (टाइम्स ऑफ इंडिया) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो पूजा सेठी ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह ‘ऑल इंडिया रेडियो’ और ‘दूरदर्शन’ में फ्रीलॉन्स एंकर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से पूजा सेठी को उनकी आगामी पारी के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।


टैग्स इस्तीफा पूजा सेठी रिजाइन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

9 hours ago

अब इस न्यूज चैनल की डिजिटल विंग से जुड़े पत्रकार हेमराज सिंह चौहान

हेमराज सिंह चौहान इससे पहले ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) की डिजिटल टीम में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। हालांकि, वहां उनका कार्यकाल महज आठ महीने ही रहा।

3 days ago

इस बड़े पद पर अब ‘जागरण न्यू मीडिया’ की टीम में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत झा

प्रशांत झा इससे पहले करीब दस महीने से ‘लोकमत मीडिया ग्रुप’ की डिजिटल विंग में बतौर एडिटर (हिंदी) अपनी भूमिका निभा रहे थे।

4 days ago

युवा पत्रकार सुधांशु शुभम ने ‘Times Network’ का थामा दामन, देखेंगे यह काम

सुधांशु शुभम ने देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार 'नेटवर्क18' (Network18) से कुछ दिनों पहले ही इस्तीफा दिया था।

4 days ago

भारतीय यूजर्स ने इस साल सोशल मीडिया पर बिताया कम समय: रिपोर्ट

रिपोर्ट में बताया गया है कि सोशल मीडिया के इस बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, ब्रैंड्स के लिए यह जरूरी है कि वे डिजिटल-फर्स्ट इकोनॉमी में खुद को सही तरीके से पेश करें।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

9 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago