होम / डिजिटल / इस न्यूज पोर्टल ने अपनी महिला एंप्लॉयीज के हित में लिया सराहनीय फैसला, खूब हो रही चर्चा
इस न्यूज पोर्टल ने अपनी महिला एंप्लॉयीज के हित में लिया सराहनीय फैसला, खूब हो रही चर्चा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भी इस बारे में एक ट्वीट कर इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हमारे देश में आज भी पीरियड्स को एक टैबू माना जाता है। यहां लड़कियों को शुरू से ही इस विषय पर खुलकर बात करने की इजाजत नहीं है। अगर कुछ परिवारों को छोड़ दिया जाए तो आज भी लोग परिवार में इस बारे में बात नहीं करते हैं। ऐसे में एक न्यूज मीडिया संस्थान से महिलाओं के लिए काफी अच्छी खबर सामने आई है, जहां पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को हर महीने दो दिनों की छुट्टी देने की घोषणा की गई है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल ‘एमपी ब्रेकिंग न्यूज’ (MP Breaking News) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने फीमेल स्टाफ को महीने में दो दिन की पीरियड लीव देने का फैसला लिया है।
पोर्टल की ओर से इस बारे में अपनी एक एम्प्लॉयी की फेसबुक पोस्ट को ट्विटर पर शेयर करते हुए बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार को टैग भी किया गया है और उनसे पूछा है कि हमारी इस कोशिश में साथ देंगे क्या? इस ट्वीट में पीरियड्स के मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए बनी फिल्म ‘पैडमैन’ (Padman) की प्रमुख महिला कलाकारों राधिका आप्टे और सोनम कपूर को भी टैग किया गया है।
पैडमैन @akshaykumar हमारी इस कोशिश में साथ देंगे क्या?@PadManTheFilm @radhika_apte @sonamakapoor @diR_Balki pic.twitter.com/46R26kCFMa
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) June 7, 2022
‘एमपी ब्रेकिंग न्यूज’ के इस कदम की तमाम लोग सराहना कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भी इस बारे में एक ट्वीट कर इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है। अपने ट्वीट में कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सरकार से सरकारी कार्यालयों में भी इस तरह का अवकाश दिए जाने का आग्रह किया है।
"एमपी ब्रेकिंग न्यूज़" ने महिलाओं को 2 दिन की पीरियड लीव देने का फैसला किया है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम है। मैं मध्य प्रदेश सरकार से आग्रह करता हूं कि सरकारी कार्यालयों में भी इस तरह का अवकाश दिया जाए।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 7, 2022
टैग्स पीरियड्स न्यूज पोर्टल MP Breaking News एमपी ब्रेकिंग न्यूज दो दिनों की छुट्टी महिला स्टाफ पीरियड अवकाश