होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पूर्व पत्रकार अरुण पटियाल बने CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रेस सचिव
पूर्व पत्रकार अरुण पटियाल बने CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रेस सचिव
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रेस सचिव के पद पर पत्रकार रहे अरुण पटियाल की नियुक्ति हुई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रेस सचिव के पद पर पत्रकार रहे अरुण पटियाल की नियुक्ति हुई है। इस सम्बंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
पत्रकार अरुण पटियाल राजेश शर्मा की जगह लेंगे, जिन्हें अब निदेशालय सूचना-जनसंपर्क विभाग में लगाया गया है।
मुख्यमंत्री के नवनियुक्त प्रेस सचिव अरुण पटियाल शिमला के जिला लोक संपर्क अधिकारी के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह 03 वर्ष तक ऊना के जिला लोक संपर्क अधिकारी रहे थे। मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अरुण पटियाल मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर के रहने वाले हैं।
बतौर जिला लोक संपर्क अधिकारी अरुण पटियाल के काम को काफी सराहा गया है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। सरकारी सेवा में आने से पहले अरुण पटियाल ने कई वर्षों तक पत्रकारिता में भी अपना झंडा गाड़ा है। वह कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में पत्रकार रहे हैं।
अरुण पटियाल ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इसके अलावा वह एलएलबी भी हैं। उनके बड़े भाई वरुण पटियाल एचपीएस अधिकारी हैं और प्रदेश पुलिस में डीएसपी हैं।
टैग्स हिमाचल प्रदेश अरुण पटियाल