होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ब्राजील के राष्ट्रपति को PM मोदी ने दिखाई अखबार में छपी चंद्रयान-3 की सफलता की खबर

ब्राजील के राष्ट्रपति को PM मोदी ने दिखाई अखबार में छपी चंद्रयान-3 की सफलता की खबर

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

भारत ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरा, जिसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। ऐसे में दुनियाभर में भारत को इस जीत पर बधाई दी जा रही है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा को एक अखबार पढ़ते देखा जा सकता है। दक्षिण अफ्रीका के अखबार 'द स्टार' के फ्रंट पेज पर 24 अगस्त को चंद्रयान-3 की कामयाबी की खबर छपी, जिसकी हेडलाइन है, 'इंडियाज मोदी आउट ऑफ दिस वर्ल्ड'

विदेश मंत्री जयशंकर ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसी तस्वीर को ट्वीट भी किया है। जयशंकर ने तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि ब्रिक्स समिटि में आज सुबह की तस्वीर। इस तस्वीर में मोदी और लूला डि सिल्वा अखबार को देख रहे हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इस समय ब्रिक्स समिट के लिए जोहान्सबर्ग में हैं। उन्होंने बुधवार को वहीं से चंद्रयान-3 की मून लैंडिंग वर्चुअली देखी, जिसके बाद उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देश को बधाई संदेश भी दिया था।


टैग्स अखबार मोदी ब्राजील प्रधानमंत्री चंद्रयान-3 चंद्रमा मून मिशन
सम्बंधित खबरें

ट्राई परामर्श पत्र: ऑडिट रिपोर्ट को लेकर ब्रॉडकास्टर्स व DPOs में टकराव

ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री ने पिछले चार सालों से डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPOs) द्वारा ऑडिट न किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

1 day ago

जियो होम डिजिटल से जुड़े अनिल जयराज, निभाएंगे ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

अनिल जयराज ने जून में वायकॉम18 स्पोर्ट्स के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था।

1 day ago

ZEE की स्वतंत्र जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट, नहीं मिली कोई गंभीर अनियमितता

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा गठित स्वतंत्र जांच समिति (IIC) ने अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंप दी है।

1 day ago

क्या 'धर्मा प्रोडक्शंस' का मूल्यांकन 600 करोड़ रुपये कर रहा 'सारेगामा'?

RP संजीव गोयनका समूह की कंपनी 'सारेगामा' करण जौहर की 'धर्मा प्रोडक्शंस' में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी खरीदने के करीब है।

2 days ago

टाइम्स नेटवर्क से अनूप विश्वनाथन ने ली विदाई

टाइम्स नेटवर्क के नेटवर्क ब्रैंड स्ट्रैटेजी के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट अनूप विश्वनाथन ने तीन साल के कार्यकाल के बाद ऑर्गनाइजेशन से विदाई ले ली है

2 days ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

18 hours ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

21 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

22 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

22 hours ago