होम / डिजिटल / किस तूफानी रफ्तार से बढ़ रही है डिजिटल मीडिया, पढ़ें ये रिपोर्ट

किस तूफानी रफ्तार से बढ़ रही है डिजिटल मीडिया, पढ़ें ये रिपोर्ट

डिजिटल मीडिया की यही रफ्तार रही तो जल्द पीछे छूट जाएंगे प्रिंट समेत ये दो बड़े सेक्टर

पंकज शर्मा 5 years ago

देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। ऐसे में यदि ‘फिक्की-ईवाई’ (FICCI-EY) की रिपोर्ट की मानें तो डिजिटल मीडिया वर्ष 2019 तक फिल्म एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और वर्ष 2021 तक प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री को पीछे छोड़ देगी। यही नहीं, डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री वर्ष 2021 तक 5.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की हो जाएगी। फिल्मी सेगमेंट की बात करें तो वर्ष 2018 में यह 2.5 बिलियन डॉलर का था और वर्ष 2019 में इसके 2.8 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है, वहीं प्रिंट सेक्टर वर्ष 2018 में जहां 4.4 बिलियन डॉलर का था, वह 2021 तक 4.8 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

वर्ष 2018 में डिजिटल मीडिया की ग्रोथ में 42 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है और यह 2.4 बिलियन डॉलर की हो गई है। कहा जाता है कि भारतीय जितना भी समय अपने फोन पर बिताते हैं, उसमें से 30 प्रतिशत समय वह एंटरटेनमेंट देखने में व्यतीत करते हैं। माना जा रहा है कि 2019 में 42 प्रतिशत ग्रोथ बढ़ने के साथ ही डिजिटल मीडिया 3.2 बिलियन डॉलर की हो जाएगी।

बता दें कि दुनियाभर में चीन के बाद अपने देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। इस समय करीब 570 मिलियन एंटरनेट यूजर्स हैं और जिनकी संख्या में हर साल 13 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी हो रही है। वर्ष 2018 में 325 मिलियन ऑनलाइन विडियो व्युअर्स थे और 150 मिलियन  ऑडियो स्ट्रीमिंग यूजर्स थे। रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि भुगतान करने वाले ‘ओटीटी’ (OTT) विडियो सबस्क्राइबर्स की संख्या वर्ष 2021 तक 30-35 मिलियन हो जाएगी।

वर्ष 2018 में इसके एडवर्टाइजिंग मॉडल की कीमत 2.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी, जबकि वर्ष 2018 में इसका सबस्क्रिप्शन 0.2 बिलियन अमेरिका डॉलर था। माना जा रहा है कि वर्ष 2021 तक इसका विज्ञापन मॉडल 4.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर और सबस्क्रिप्शन मॉडल 0.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर का हो जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि टेलिकॉम ऑपरेटर्स आने वाले समय में नए मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स बन जाएंगे।

बता दें कि ‘भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिककरण’ (TRAI) के नए ऑर्डर की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्मस को काफी फायदा होगा। कुल मिलाकर भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर ने वर्ष 2017 के मुकाबले 13.4 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 23.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा छू लिया है। रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि वर्ष 2021 तक यह क्षेत्र बढ़कर 33.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का हो जाएगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वर्ष 2018-21 के दौरान ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल मीडिया से ग्रोथ आएगी, टीवी की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा और रेवेन्यू के मामले में यह सबसे बड़ा सेगमेंट बना रहेगा।’

भारतीय लोग ऑनलाइन गेमिंग को भी काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि वर्ष 2017 में ऑनलाइन गेमिंग सबस्क्राइबर बेस जहां 183 मिलियन था, वह 2018 में बढ़कर 278 मिलियन हो गया था। माना जा रहा है कि वर्ष 2018 में 0.7 बिलियन के मुकाबले वर्ष 2021 में इसका रेवेन्यू 1.7 बिलियन हो सकता है। टेलिविजन की बात करें तो वर्ष 2018 में इसमें 12 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई और यह 10.6 बिलियन डॉलर का हो गया है। माना जा रहा है कि वर्ष 2021 तक यह क्षेत्र और विशाल होकर 13.7 बिलियन डॉलर का हो जाएगा। रिपोर्ट का कहना है, ‘भारतीय ब्रॉडकास्टर्स अंतररष्ट्रीय स्तर पर अपने पैर पसारना जारी ऱखेंगे। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय रेवेन्यू वर्ष 2021 तक 15 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।’


टैग्स डिजिटल मीडिया फिक्की-ईवाई रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

11 hours ago

अब इस न्यूज चैनल की डिजिटल विंग से जुड़े पत्रकार हेमराज सिंह चौहान

हेमराज सिंह चौहान इससे पहले ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) की डिजिटल टीम में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। हालांकि, वहां उनका कार्यकाल महज आठ महीने ही रहा।

3 days ago

इस बड़े पद पर अब ‘जागरण न्यू मीडिया’ की टीम में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत झा

प्रशांत झा इससे पहले करीब दस महीने से ‘लोकमत मीडिया ग्रुप’ की डिजिटल विंग में बतौर एडिटर (हिंदी) अपनी भूमिका निभा रहे थे।

4 days ago

युवा पत्रकार सुधांशु शुभम ने ‘Times Network’ का थामा दामन, देखेंगे यह काम

सुधांशु शुभम ने देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार 'नेटवर्क18' (Network18) से कुछ दिनों पहले ही इस्तीफा दिया था।

4 days ago

भारतीय यूजर्स ने इस साल सोशल मीडिया पर बिताया कम समय: रिपोर्ट

रिपोर्ट में बताया गया है कि सोशल मीडिया के इस बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, ब्रैंड्स के लिए यह जरूरी है कि वे डिजिटल-फर्स्ट इकोनॉमी में खुद को सही तरीके से पेश करें।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

11 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago