होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TikTok ने पूर्व इंडिया प्रमुख निखिल गांधी को सौंपी नई जिम्मेदारी
TikTok ने पूर्व इंडिया प्रमुख निखिल गांधी को सौंपी नई जिम्मेदारी
शॉर्ट वीडियो ऐप ‘टिकटॉक’ (TikTok) के पूर्व इंडिया हेड निखिल गांधी को अब कंपनी में नई जिम्मेदारी दी गई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
शॉर्ट वीडियो ऐप ‘टिकटॉक’ (TikTok) के पूर्व इंडिया हेड निखिल गांधी को अब कंपनी में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत अब उन्हें मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, तुर्की और साउथ एशिया का हेड बनाया गया है।
बताया जाता है कि भारत सरकार द्वारा देश में टिकटॉक समेत 59 चाइनीज ऐप्स पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने के बाद कंपनी यहां से अपना कारोबार समेट रही है। इसी के तहत कंपनी ने निखिल गांधी को यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
निखिल गांधी के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने जनवरी में अपना नया पदभार संभाल लिया है। उन्होंने अक्टूबर 2019 में टिकटॉक के इंडिया और साउथ एशिया हेड के रूप में जॉइन किया था।
‘टिकटॉक’ को जॉइन करने से पहले निखिल गांधी ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के प्रेजिडेंट और सीओओ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इससे पहले वह ‘द वॉल्ट डिज्नी’ (The Walt Disney) कंपन में वाइस प्रेजिडेंट भी रह चुके हैं।
बता दें कि ‘बाइटडांस’ (ByteDance) के स्वामित्व वाले शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म ‘टिकटॉक’ ने भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद भारत में अपना कारोबार बंद कर दिया था। इससे देश में टिकटॉक के 2000 एम्प्लॉयीज प्रभावित हुए थे।
टैग्स टिकटॉक निखिल गांधी वनीसा पपाज बाइटडांस