होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब विकास पुरोहित के अधीन है मेटा इंडिया का SMB पोर्टफोलियो
अब विकास पुरोहित के अधीन है मेटा इंडिया का SMB पोर्टफोलियो
मेटा इंडिया का प्लम पोर्टफोलियो स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस (SMB) अब विकास पुरोहित के अधीन हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
मेटा इंडिया का प्लम पोर्टफोलियो स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस (SMB) अब विकास पुरोहित के अधीन हैं। उन्हें हाल ही में स्माल बिजनेस ग्रुप के हेड के तौर पर नामित किया गया था।
पुरोहित इस साल जनवरी में ग्लोबल बिजनेस हेड के तौर पर मेटा में शामिल हुए थे। वहीं, अर्चना वोहरा, जो मेटा इंडिया में ग्लोबल बिजनेस ग्रुप, मिड मार्केट और स्मॉल बिजनेस की डायरेक्टर थीं, हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
हालांकि हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया ने पुरोहित से संपर्क किया, लेकिन खबर लिखे जानें तक उनसे संपर्क नहीं हो सका। लेकिन, उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल से पता चलता है कि उन्होंने जुलाई 2023 में स्माल बिजनेस ग्रुप के हेड का पदभार संभाला था।
वहीं, इस खबर के बारे में पूछे जाने पर मेटा इंडिया के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विकास आईआईएम बेंगलुरू के छात्र रहे हैं। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। उनके पास 20 सालों से अधिक का वर्क एक्सपीरियंस है। उन्होंने टाटा क्लिक (Tata Cliq), एमेजॉन (Amazon), रिलायंस (Reliance) जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया है। उनके पास इन कंपनियों में सेल्स और मार्केटिंग का लंबा अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आदित्य बिड़ला ग्रुप से की। एक के बाद एक बड़ी कंपनियों में काम करने के बाद साल 2016 में वह टाटा की कंपनी टाटा क्लिक (Tata Cliq) से जुड़े। उन्होंने साल 2016 से 2018 तक यहां चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर काम किया। इसके बाद साल 2018 में उन्हें प्रमोट कर टाटा क्लिक का सीईओ बना दिया गया।
टैग्स मेटा इंडिया विकास पुरोहित प्लम पोर्टफोलियो स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस