होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नंदिनी सिंह ने Disney Star को बाय बोलने का लिया फैसला
नंदिनी सिंह ने Disney Star को बाय बोलने का लिया फैसला
सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक स्टार भारत और स्टार प्रवाह की चैनल हेड नंदिनी सिंह निजी कारणों से इस नेटवर्क से अलग हो रही हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘स्टार भारत’ (Star Bharat) और ‘स्टार प्रवाह’ (Star Pravah) की चैनल हेड नंदिनी सिंह ने ‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) में अपनी करीब 18 साल पुरानी पारी को विराम देने का फैसला लिया है।
विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक वह निजी कारणों से यहां से अपना इस्तीफा दे रही हैं। हालांकि, इस बारे में डिज्नी स्टार की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
नंदिनी सिंह ने वर्ष 2005 में बतौर मैनेजर (Research and Consumer Insights) इस नेटवर्क को जॉइन किया था। इसके बाद उन्हें प्रमोशन देकर सीनियर मैनेजर (Programming Strategy) बनाया गया था।
वर्ष 2014 में नंदिनी सिंह को ‘स्टार मूवीज’ (Star Movies) का बिजनेस हेड नियुक्त किया गया। इसके बाद वर्ष 2016 में उन्हें स्टार इंडिया के अंग्रेजी क्लस्टर का बिजनेस हेड बना दिया गया। फिर वर्ष 2018 में उन्हें स्टार भारत के चैनल हेड के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई।
वहीं, डिज्नी स्टार में लीड डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रैटेजी (एंटरटेनमेंट नेटवर्क) अर्पित मानकर ने भी यहां से बाय बोल दिया है। वह इस नेटवर्क से आठ साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे।
टैग्स इस्तीफा डिज्नी स्टार अर्पित मानकर नंदिनी सिंह