होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस न्यूज चैनल में स्टेट हेड बने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश त्रिपाठी

इस न्यूज चैनल में स्टेट हेड बने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश त्रिपाठी

मूल रूप से जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले दिनेश त्रिपाठी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश त्रिपाठी ने ‘के न्यूज’ (K News) चैनल के साथ अपना नया सफर शुरू किया है। उन्होंने इस चैनल में बतौर स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश) जॉइन किया है। वह लखनऊ से अपना कामकाज संभालेंगे।  

मूल रूप से जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले दिनेश त्रिपाठी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में ‘आज‘ अखबार के नोएडा ब्यूरो ऑफिस से की थी।

इसके बाद उन्होंने ‘NNI‘ न्यूज एजेंसी और फिर ‘हिंदुस्तान‘ दिल्ली का सफर तय किया। इसके बाद निजी कारणों से दिनेश त्रिपाठी को लखनऊ आना पड़ा। लखनऊ में वह ‘दैनिक प्रभात‘ समेत कई अखबारों में कार्यरत रहे।

प्रिंट मीडिया में लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वर्ष 2017 में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का रुख किया। पहले ‘tv24‘,  उसके बाद ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया‘ और फिर ‘जनता टीवी‘ के बाद अब उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत ‘के न्यूज‘ के उत्तर प्रदेश ब्यूरो प्रमुख के रूप में शुरू की है। समाचार4मीडिया की ओर से दिनेश त्रिपाठी को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स के न्यूज स्टेट हेड दिनेश त्रिपाठी
सम्बंधित खबरें

ट्राई परामर्श पत्र: ऑडिट रिपोर्ट को लेकर ब्रॉडकास्टर्स व DPOs में टकराव

ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री ने पिछले चार सालों से डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPOs) द्वारा ऑडिट न किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

2 days ago

जियो होम डिजिटल से जुड़े अनिल जयराज, निभाएंगे ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

अनिल जयराज ने जून में वायकॉम18 स्पोर्ट्स के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था।

2 days ago

ZEE की स्वतंत्र जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट, नहीं मिली कोई गंभीर अनियमितता

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा गठित स्वतंत्र जांच समिति (IIC) ने अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंप दी है।

2 days ago

क्या 'धर्मा प्रोडक्शंस' का मूल्यांकन 600 करोड़ रुपये कर रहा 'सारेगामा'?

RP संजीव गोयनका समूह की कंपनी 'सारेगामा' करण जौहर की 'धर्मा प्रोडक्शंस' में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी खरीदने के करीब है।

3 days ago

टाइम्स नेटवर्क से अनूप विश्वनाथन ने ली विदाई

टाइम्स नेटवर्क के नेटवर्क ब्रैंड स्ट्रैटेजी के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट अनूप विश्वनाथन ने तीन साल के कार्यकाल के बाद ऑर्गनाइजेशन से विदाई ले ली है

3 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

11 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago