होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह ने पकड़ी नई राह, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह ने पकड़ी नई राह, मिली बड़ी जिम्मेदारी

मूल रूप से उत्तर प्रदेश में देवरिया के रहने वाले संजय सिंह लंबे समय से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ लेखन में भी उनकी काफी रुचि है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में पीआर टीम का मीडिया मैनेजर नियुक्त किया गया है। इससे पहले संजय सिंह ‘न्यूज1इंडिया’ चैनल में पॉलिटिकल एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।   

बता दें कि संजय सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब तीस साल का अनुभव है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश में देवरिया के रहने वाले संजय सिंह की पढ़ाई-लिखाई गोरखपुर से हुई है। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई की है।

संजय सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1990 में ‘दैनिक जागरण’ गोरखपुर से की। ‘दैनिक जागरण’ में करीब छह साल अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने यहां से बाय बोल दिया और 1996 में ‘राष्ट्रीय सहारा’ गोरखपुर के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की।

वर्ष 2004 के आखिर में उन्हें ‘राष्ट्रीय सहारा’ के दिल्ली ब्यूरो में स्पेशल करेसपॉन्डेंट बनाकर भेजा गया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, पार्लियामेंट, रेल मंत्रालय, कांग्रेस और डिफेंस जैसी महत्वपूर्ण बीट कवर कीं। वर्ष 2017 में उन्होंने ‘राष्ट्रीय सहारा’ को अलविदा कह दिया और ‘न्यूज1 इंडिया’ चैनल के साथ जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में पीआर टीम के साथ बतौर मीडिया मैनेजर अपनी नई पारी शुरू की है।  

गौरतलब है कि वर्ष 2005 में संजय सिंह ने रक्षा मंत्रालय की ओर से दो महीने का स्पेशल करेसपॉन्डेंस कोर्स किया है। पत्रकारिता के साथ-साथ संजय सिंह की लेखन में भी काफी रुचि है। उनकी अब तक सात किताबें बाजार में आ चुकी हैं, जिनमें से दो तो लॉकडाउन के दौरान ही आई हैं। यही नहीं, वह प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में अब तक सेक्रेट्री, जॉइंट सेक्रेट्री और कोषाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा पिछले साल ही उन्हें ‘भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।


टैग्स योगी आदित्यनाथ संजय सिंह सीएम मीडिया मैनेजर पीआर टीम
सम्बंधित खबरें

'We Women Want' के इस मंच पर महिलाओं की उपलब्धियों को मिलेगी नई पहचान

दिल्ली में हो रहे ‘वी वीमेन वांट’ (We Women Want) के वार्षिक फेस्टिवल और अवॉर्ड्स में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि दिल्ली की सीएम आतिशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

4 hours from now

क्या धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है रिलायंस इंडस्ट्रीज?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कथित तौर पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए चर्चा कर रही है

2 hours ago

नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

3 hours ago

ट्राई परामर्श पत्र: ऑडिट रिपोर्ट को लेकर ब्रॉडकास्टर्स व DPOs में टकराव

ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री ने पिछले चार सालों से डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPOs) द्वारा ऑडिट न किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

3 days ago

जियो होम डिजिटल से जुड़े अनिल जयराज, निभाएंगे ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

अनिल जयराज ने जून में वायकॉम18 स्पोर्ट्स के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था।

4 days ago


बड़ी खबरें

'We Women Want' के इस मंच पर महिलाओं की उपलब्धियों को मिलेगी नई पहचान

दिल्ली में हो रहे ‘वी वीमेन वांट’ (We Women Want) के वार्षिक फेस्टिवल और अवॉर्ड्स में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि दिल्ली की सीएम आतिशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

4 hours from now

नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

3 hours ago

क्या धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है रिलायंस इंडस्ट्रीज?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कथित तौर पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए चर्चा कर रही है

2 hours ago

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

4 hours ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

4 hours ago