होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'We Women Want' के इस मंच पर महिलाओं की उपलब्धियों को मिलेगी नई पहचान
'We Women Want' के इस मंच पर महिलाओं की उपलब्धियों को मिलेगी नई पहचान
दिल्ली में हो रहे ‘वी वीमेन वांट’ (We Women Want) के वार्षिक फेस्टिवल और अवॉर्ड्स में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि दिल्ली की सीएम आतिशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 hours from now
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) के अंग्रेजी न्यूज चैनल 'न्यूजएक्स' (NewsX) द्वारा विशुद्ध रूप से महिलाओं पर केंद्रित पहल ‘वी वीमेन वांट’ (We Women Want) के दिल्ली एडिशन के वार्षिक फेस्टिवल और अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है।
14 अक्टूबर को दिल्ली के होटल ताज एम्बेसडर में सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान करना और उनके योगदान को सराहना है। इसमें कई प्रमुख हस्तियां और प्रेरणादायक महिलाएं शामिल होंगी, जो अपने-अपने क्षेत्रों में अग्रणी हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों में महिला सशक्तिकरण और उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
यह एक बेहतरीन मौका होगा, जहां महिलाएं एक मंच पर आकर अपनी सफलताओं को साझा करेंगी और समाज में बदलाव लाने की प्रेरणा देंगी। कार्यक्रम में महिलाओं के अद्वितीय योगदान को सराहने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिलेगा।
टैग्स आईटीवी नेटवर्क वी वीमेन वांट