होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / संबित पात्रा के सामने उतरे पूर्व पत्रकार, होगा रोचक मुकाबला
संबित पात्रा के सामने उतरे पूर्व पत्रकार, होगा रोचक मुकाबला
कांग्रेस ने ओडिशा में लोकसभा की सात सीटों और विधानसभा की 20 सीटों पर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
खास बात यह है कि पुरी सीट से भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस ने उनके खिलाफ पार्टी की मीडिया सेल के चेयरमैन और पूर्व पत्रकार सत्य प्रकाश नायक पर भरोसा जताया है। सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा भी इस सीट से मैदान में हैं।
सत्य प्रकाश नायक को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। वह ओडिशा के विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। पत्रकारिता के दौरान मीडिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान छोड़ी है। पिछले साल अगस्त में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वहीं संबित पात्रा भी अक्सर न्यूज चैनलों पर दिखाई देते हैं।
टैग्स संबित पात्रा चुनाव 2019 पिनाकी मिश्रा सत्य प्रकाश नायक