होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दूरदर्शन के वरिष्ठ संवाददाता के साथ हुआ दर्दनाक हादसा
दूरदर्शन के वरिष्ठ संवाददाता के साथ हुआ दर्दनाक हादसा
राष्ट्रपति का कानपुर दौरा कवर करने गए दूरदर्शन न्यूज, नई दिल्ली के वरिष्ठ संवाददाता...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राष्ट्रपति का कानपुर दौरा कवर करने गए दूरदर्शन न्यूज, नई दिल्ली के वरिष्ठ संवाददाता राजेश राज व कैमरामैन भीम सिंह समेत पांच लोग सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे इनोवा कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे।
शनिवार की शाम करीब छह बजे कानपुर देहात के बिरहाना चौराहे पर यह हादसा हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर किया गया है।
इंद्रानगर कल्याणपुर कानपुर निवासी अंबरीष मिश्रा (32) व उनका छोटा भाई कपिल मिश्रा (22) किसी काम से औरैया गए थे। वहां से वह लोग कानपुर लौट रहे थे। सिकंदरा कस्बे के बिरहाना ओवर ब्रिज के निकट उनकी स्कार्पियो का अगला टायर फट गया।
गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी लेन में जा रही इनोवा कार से टकरा गई। दुर्घटना में स्कार्पियो सवार दोनों भाइयों के अलावा राजेश राज (42) पुत्र विजय कुमार, भीम सिंह (45) पुत्र देवी सहाय व इनोवा चालक विनोद (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।
टैग्स