होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘नेटवर्क18’ छोड़ सारंग उपाध्याय निकले नए सफर पर...
‘नेटवर्क18’ छोड़ सारंग उपाध्याय निकले नए सफर पर...
युवा पत्रकार और लेखक सारंग उपाध्याय ने ‘नेटवर्क18’ समूह के साथ अपनी पारी को विराम...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
युवा पत्रकार और लेखक सारंग उपाध्याय ने ‘नेटवर्क18’ समूह के साथ अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस समूह की वेबसाइट hindi.news18.com में डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। सारंग उपाध्याय ने अब अपना नया सफर हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ के साथ शुरू किया है। यहां उन्हें डिप्टी न्यूज एडिटर (दिल्ली-एनसीआर) की जिम्मेदारी दी गई है।
सारंग को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 12 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंदौर के दैनिक समाचार-पत्र ‘चौथा-संसार’ से उपसंपादक के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने वेबदुनिया इंदौर और दैनिक भास्कर मुंबई में भी काम किया। मुंबई के ही एक चैनल में असोसिएट प्रड्यूसर और एंकर के पद पर कार्य करने के साथ ही सारंग ने ‘लोकमत’ समाचार-पत्र, औरंगाबाद में वरिष्ठ उपसंपादक और रिपोर्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। मुंबई में रेडिफ मनी डॉट कॉम के लिए काम करने के साथ ही उन्होंने दो साल मुंबई के एक दैनिक अखबार में भी काम किया। फिलहाल वे करीब चार सालों से दिल्ली में हैं।
मध्य प्रदेश के हरदा के मूल निवासी सारंग ने इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालाय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन से पढ़ाई की है। सारंग की साहित्य, समाज, संस्कृति और सिनेमा में विशेष रुचि है। सिनेमा पर लंबी और चर्चित फिल्म समीक्षाएं हिंदी की चर्चित साहित्यिक मैगजीन समालोचन में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। वह डॉ. राममनोहर लोहिया के साथी बालकृष्ण गुप्त के आलेखों का संपादन भी कर चुके हैं।
टैग्स पत्रकार सारंग उपाध्याय