होम / इंटरनेशनल / विरोध प्रदर्शन की कवरेज करने पर जापानी पत्रकार हिरासत में

विरोध प्रदर्शन की कवरेज करने पर जापानी पत्रकार हिरासत में

इस दौरान दो अन्य प्रदर्शनकारियों को भी गिरफ्तार किया गया और उन्हें एक थाने में रखा गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

म्यांमार में सुरक्षाबलों ने देश के सबसे बड़े शहर यांगून में सैन्य शासन के खिलाफ निकाले गए विरोध मार्च को कवर कर रहे जापान के एक वीडियो पत्रकार को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए इस वीडियो जर्नलिस्ट का नाम तोरू कुबोता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तोरू टोक्यो स्थित एक वृत्तचित्र फिल्म निर्माता हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में विरोध मार्च का आयोजन करने वाले समूह ‘यांगून डेमोक्रेटिक यूथ स्ट्राइक’ के प्रमुख ताइप फोन के हवाले से बताया गया है कि तोक्यो के रहने वाले कुबोता को यांगून में शनिवार को हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान सादा वर्दी में आए पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान दो अन्य प्रदर्शनकारियों को भी गिरफ्तार किया गया और उन्हें यांगून के एक थाने में रखा गया है। हालांकि, म्यांमार की सैन्य सरकार ने कुबोता को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि नहीं की है।

म्यांमार की सेना ने पिछले साल फरवरी में आंग सान सूकी की चुनी हुई सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था और तब से देश में सैन्य शासन ने असंतोष पर कड़ी कार्रवाई की है। म्यांमार की सैन्य सरकार (जुंटा) के नेता ने सोमवार को देश में सेना का शासन छह माह और बढ़ाने की घोषणा की।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि सैन्य सरकार ने अब तक लगभग 140 पत्रकारों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से लगभग 55 को विभिन्न आरोपों या मुकदमे की सुनवाई जारी रहने के कारण हिरासत में रखा गया है।


टैग्स म्यांमार गिरफ्तार जापानी पत्रकार हिरासत वीडियो जर्नलिस्ट तोरू कुबोता
सम्बंधित खबरें

इजरायली हमले में सीरिया की टीवी एंकर सफा अहमद की मौत 

सीरिया की राजधानी दमिश्क के मेज़ेह इलाके में मंगलवार सुबह इजरायल के हवाई हमले में सीरिया टीवी की एंकर सफा अहमद की मौत हो गई।

1 week ago

'यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश' के नए संपादक बने महफूजुर रहमान, फारिद हुसैन का प्रमोशन

महफूजुर रहमान ने मंगलवार को यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (UNB) के संपादक के रूप में कार्यभार संभाला

1 week ago

BBC के पत्रकार को फ्लाइट में रेंगकर जाना पड़ा शौचालय, लगाया भेदभाव का आरोप

2004 में युद्ध रिपोर्टिंग के दौरान अपने दोनों पैर खो देने वाले ब्रिटिश पत्रकार फ्रैंक गार्डनर को LOT पोलिश एयरलाइंस की फ्लाइट में अपमानजनक और भेदभावपूर्ण अनुभव का सामना करना पड़ा।

1 week ago

खालिस्तानी समर्थकों ने कनाडा में रेडियो एडिटर पर किया जानलेवा हमला

कनाडा से एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, कैलगरी में रेडियो स्टेशन एफ.एम. कैलगरी के एडिटर ऋषि नागर पर हमला हुआ है।

1 week ago

लेबनान में इजरायली हवाई हमले से भारी तबाही, लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार घायल

लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार हमला न केवल आम नागरिकों, बल्कि पत्रकारों तक पहुंच गया है।

24-September-2024


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

11 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago