होम / इंटरनेशनल / यूरोपीय संघ ने चार रूसी न्यूज आउटलेट्स के वितरण पर लगाया बैन, बताई ये वजह

यूरोपीय संघ ने चार रूसी न्यूज आउटलेट्स के वितरण पर लगाया बैन, बताई ये वजह

यूरोपीय यूनियन में जिन चार न्यूज आउटलेट्स के वितरण पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें Voice of Europe, RIA Novosti news agency और Izvestia व Rossiyskaya Gazeta अखबार शामिल हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 months ago

‘यूरोपीय संघ’ (The European Union) ने यूरोपीय यूनियन में रूस से जुड़े चार मीडिया आउटलेट्स के वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस सप्ताह मास्को की चेतावनी के बावजूद कि इस तरह के किसी भी कदम की तीव्र प्रतिक्रिया होगी, यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को कहा कि वह यूरोपीय संघ में रूस से जुड़े चार मीडिया आउटलेट्स के वितरण को निलंबित कर रहा है।

इस बारे में यूरोपियन काउंसिल की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘यह प्रतिबंध इस आधार पर लगाया गया है कि ये मीडिया आउटलेट्स यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता और युद्ध को आगे बढ़ाने और समर्थन करने में सहायक रहे हैं। जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें Voice of Europe, RIA Novosti न्यूज एजेंसी और Izvestia व Rossiyskaya Gazeta अखबार शामिल हैं।

यह कदम 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के तहत 14वें पैकेज का हिस्सा है। ब्लॉक ने पहले रूसी राज्य के स्वामित्व वाली मीडिया रशिया टुडे (Russia Today) और स्पुतनिक (Sputnik) के पैकेज का हिस्सा है।

यूरोपीय संघ ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस कदम का संकेत दिया था, जिसके बाद रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने चेतावनी दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था, ‘हम बिजली की गति से और पश्चिमी लोगों के लिए जोरदार तरीके से जवाब देंगे।’ यह स्पष्ट नहीं था कि मॉस्को कैसे जवाबी हमला करेगा।

वहीं, रूसी यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आरयूजे) के अंतरराष्ट्रीय विभाग के प्रमुख ने एक इंटरव्यू में यूरोपीय संघ के प्रतिबंध को ‘गैरकानूनी’ बताया और कहा कि इस मामले का फैसला अदालत द्वारा किया जाना चाहिए था।

उनका कहना था कि प्रतिबंध से यूरोप के कुछ हिस्सों में रहने वाले रूसी-भाषियों को वैश्विक घटनाओं पर ‘वैकल्पिक जानकारी’ (alternative information) तक पहुंचने से रोका जा सकेगा, जो कभी सोवियत नियंत्रण में था।


टैग्स मीडिया प्रतिबंध डिस्ट्रीब्यूशन रसिया न्यूज आउटलेट्स वितरण रसियन न्यूज आउटलेट्स
सम्बंधित खबरें

इजरायली हमले में सीरिया की टीवी एंकर सफा अहमद की मौत 

सीरिया की राजधानी दमिश्क के मेज़ेह इलाके में मंगलवार सुबह इजरायल के हवाई हमले में सीरिया टीवी की एंकर सफा अहमद की मौत हो गई।

1 week ago

'यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश' के नए संपादक बने महफूजुर रहमान, फारिद हुसैन का प्रमोशन

महफूजुर रहमान ने मंगलवार को यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (UNB) के संपादक के रूप में कार्यभार संभाला

1 week ago

BBC के पत्रकार को फ्लाइट में रेंगकर जाना पड़ा शौचालय, लगाया भेदभाव का आरोप

2004 में युद्ध रिपोर्टिंग के दौरान अपने दोनों पैर खो देने वाले ब्रिटिश पत्रकार फ्रैंक गार्डनर को LOT पोलिश एयरलाइंस की फ्लाइट में अपमानजनक और भेदभावपूर्ण अनुभव का सामना करना पड़ा।

1 week ago

खालिस्तानी समर्थकों ने कनाडा में रेडियो एडिटर पर किया जानलेवा हमला

कनाडा से एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, कैलगरी में रेडियो स्टेशन एफ.एम. कैलगरी के एडिटर ऋषि नागर पर हमला हुआ है।

1 week ago

लेबनान में इजरायली हवाई हमले से भारी तबाही, लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार घायल

लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार हमला न केवल आम नागरिकों, बल्कि पत्रकारों तक पहुंच गया है।

24-September-2024


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

4 hours from now

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

14 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago