होम / मीडिया फोरम / महिला पत्रकार ने एयर इंडिया को भेजा 30 लाख का नोटिस, जानिए वजह

महिला पत्रकार ने एयर इंडिया को भेजा 30 लाख का नोटिस, जानिए वजह

इस मामले में अब एक एक महिला यात्री ने एयर इंडिया से 30 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। महिला यात्री दिल्ली में पत्रकार हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

कुछ महीने पहले एयर इंडिया के ग्राहकों की गोपनीय जानकारी लीक हुई थी। इस मामले में अब एक एक महिला यात्री ने एयर इंडिया से 30 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। महिला यात्री दिल्ली में पत्रकार हैं।

बता दें कि साइबर हमले में एयर इंडिया के 45 लाख यात्रियों की जानकारी लीक हुई थी। इसमें ऋतिका हांडू और उनके पति की गोपनीय जानकारी शामिल थी। तो अब ऋतिका हांडू के वकीलों ने एयर इंडिया को लीगल नोटिस भेजा है। (एयर इंडिया डेटा लीक यात्री ने मांगी 30 लाख जुर्माना राशि)

घटना फरवरी की है। हालांकि, एयर इंडिया ने 1 जून को हमें इसकी जानकारी ई-मेल के जरिए दी थी। एयर इंडिया की ओर से भेजे गए ई-मेल में कहा गया था कि एयर इंडिया के यात्री सेवा प्रणाली प्रदाता एसआईटीए ने इस साल फरवरी में एक परिष्कृत साइबर हमले का सामना किया था जिसके कारण दुनिया भर के 45 लाख यात्रियों का व्यक्तिगत डेटा लीक हो गया था। इसमें एयर इंडिया का यात्री डेटा भी शामिल था।

ईमेल में कहा गया था, 'इस लीक में 26 अगस्त 2011 और 20 फरवरी 2021 के बीच पंजीकृत व्यक्तिगत डेटा शामिल था। इसमें नाम, जन्मतिथि, संपर्क जानकारी, पासपोर्ट जानकारी, टिकट की जानकारी, स्टार एलायंस और एयर इंडिया फ्रीक्वेंट फ्लायर डेटा (लेकिन कोई पासवर्ड डेटा प्रभावित नहीं हुआ था) और साथ ही क्रेडिट कार्ड डेटा था। हालांकि, इस तरह के डेटा के संबंध में सीवीवी या सीवीसी नंबर हमारे डेटा प्रोसेसर के पास नहीं हैं। इसमें देश-विदेश के यात्रियों की जानकारी शामिल थी।'

इस डेटा को SITA PSS ने चुराया है। यह डेटा प्रोसेसर पैसेंजर सर्विस के लिए काम करता है। यह यात्री डेटा के भंडारण और प्रसंस्करण के लिए भी जिम्मेदार है। इस सर्वर के हैक होने के बाद इसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

दिल्ली में पत्रकार के तौर पर कार्यरत हांडू की ओर से भेजे नोटिस में कहा गया है कि यह नियमों का उल्लंघन है और मुआवजे के तौर पर 30 लाख रुपए का भुगतान किया जाना चाहिए।

हांडू ने अपने नोटिस में एयर इंडिया पर जानबूझकर व्यक्तिगत डेटा लीक करने का और संवेदनशील जानकारी का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अधिवक्ता अश्विनी कुमार दुबे के जरिए भेजे गए नोटिस में कहा गया है, 'नोटिस पाने वाला (एयर इंडिया) मेरे मुवक्किल की संवेदनशील जानकारी और व्यक्तिगत डेटा को लीक करने का दोषी है।'

नोटिस में कहा गया है, 'मेरे मुवक्किल को आपके (नोटिस प्राप्त करने वाला) की हालिया सुरक्षा चूक के बारे में जानकर हैरानी हुई जिसके कारण बड़े पैमाने पर निजी डेटा लीक हुआ, जिसमें संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी और व्यक्तिगत डेटा शामिल है, जिससे मेरे मुवक्किल के व्यक्तिगत डेटा के दुरुपयोग का खतरा है।'

कंपनी की 'कस्टमर केयर' डेटा गोपनीयता नीति के अध्याय सात को लेकर नोटिस में कहा गया है, 'इसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है सभी ग्राहक अपने डेटा या सूचना पर यथासंभव नियंत्रण रख सकते हैं, ताकि आपके रिकॉर्ड में निजी जानकारी को बदल सकें, अपवाद परिस्थितियों को छोड़कर जब कोई कानून और व्यवस्था का मुद्दा हो। अब जब मेरी मुवक्किल की निजी जानकारी पर कोई नियंत्रण नहीं है क्योंकि यह चोरी हो गई है, यह मेरे मुवक्किल के गोपनीयता के अधिकार और भूल जाने के अधिकार का उल्लंघन है।’

 

  


टैग्स एयर इंडिया ₹30 lakh ग्राहकों की गोपनीय जानकारी लीक महिला यात्री 30 लाख रुपए मुआवजे ऋतिका हांडू
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

2 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

5 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

13 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago