होम / मीडिया फोरम / ‘मीडिया रिपोर्टिंग में खेल को समग्र दृष्टि से देखने की जरूरत’

‘मीडिया रिपोर्टिंग में खेल को समग्र दृष्टि से देखने की जरूरत’

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में डॉ. आशीष द्विवेदी की पुस्तक 'खेल पत्रकारिता के आयाम' का हुआ विमोचन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में लेखक डॉ. आशीष द्विवेदी की पुस्तक 'खेल पत्रकारिता के आयाम' का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक पवन कुमार जैन ने इस मौके पर खेल पत्रकारिता और उसकी चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उनका कहना था, ‘किसी भी खेल प्रेमी के लिए वह क्षण बड़ा ही गौरवपूर्ण होता है, जब जन-गण-मन की धुन पर तिरंगा लहराता है। केंद्र सरकार की 'खेलो इंडिया अभियान' के बाद से भारतीय समाज में विभिन्न खेलों के प्रति लोकप्रियता बढ़ी है। भोपाल सहित देश के विभिन्न राज्यों में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बन रहा है।’

पवन कुमार जैन ने कहा,‘मीडिया रिपोर्टिंग में खेल को समग्र दृष्टि से देखने की आवश्यकता है। कोरोना संकट के बाद खेल हमारे समाज को नया मार्ग दिखा सकते हैं।’ इसके साथ ही पवन कुमार जैन ने मीडिया प्राध्यापक डॉ. आशीष द्विवेदी की पुस्तक 'खेल पत्रकारिता के आयाम' को सामाजिक मनोभाव को सकारात्मक मार्गदर्शन करने वाला शोधपूर्ण ग्रंथ बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी पुस्तक है जो न सिर्फ खेलों के बारे में हमें बताती है, बल्कि यह पुस्तक हमें खेलों तक लेकर जाती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने कहा कि एक खेल प्रेमी ही बेहतर खेल प्रशासक या खेल पत्रकार हो सकता है। खेल के विविध आयामों को समाहित करते हुए यह पुस्तक प्रकाशित हुई है। यह पुस्तक पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल का बहुत महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी खेल से जुड़ना चाहिए। खेल जीवन में अनुशासन लाता है।

पुस्तक की रचना के संदर्भ में लेखक डॉ. आशीष द्विवेदी ने कहा कि खेल पत्रकारिता के अध्यापन के दौरान ध्यान आया था कि इस विषय पर समग्रता से एक पुस्तक की आवश्यकता है। खेल पत्रकारिता में असीम संभावनाएं हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार विवेक ने कहा कि यह पुस्तक खेल पत्रकारिता के सभी आयामों को समेटती है। इसे खेल पत्रकारिता की एनसाइक्लोपीडिया कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदी समाचार पत्रों में भी खेल के लिए विशेष पन्ने निर्धारित होने लगे हैं, इससे यह परिलक्षित होता है कि खेलों के प्रति वातावरण बेहतर हुआ है। आज इंदौर जैसे शहरों से प्रकाशित समाचार पत्रों में खेल के दो पृष्ठों का प्रकाशन होता है। यह सकारात्मक परिवर्तन खेल के प्रति बढ़ी रुचि के कारण है।

खेल पत्रकार एवं विशिष्ट अतिथि सुश्री श्रुति तोमर भदौरिया ने बताया कि मध्यप्रदेश में खेल पत्रकारिता करते हुए उन्होंने अनुभव किया है कि यहां आर्थिक रूप से कमजोर और महिलाओं को खेल के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि खेलों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। खेलों में महिलाओं के प्रति सामाजिक दृष्टि और बाजारवादी सोच को उन्होंने चुनौती माना। कार्यक्रम का संचालन लोकेन्द्र सिंह ने किया और आभार प्रदर्शन कुलसचिव प्रो. अविनाश वाजपेयी ने किया।


टैग्स केजी सुरेश कुलपति माखनलाल विश्वविद्यालय खेल पत्रकारिता पुस्तक विमोचन डॉ. आशीष द्विवेदी खेल पत्रकारिता के आयाम
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

2 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

4 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

5 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

5 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago