होम / मीडिया फोरम / सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, 75 साल की उम्र में मुंबई में ली आखिरी सांस

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, 75 साल की उम्र में मुंबई में ली आखिरी सांस

स्वास्थ्य में गिरावट के कारण 12 नवंबर को उन्हें मुंबई के ‘कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 months ago

‘सहारा’ (Sahara) समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय का मंगलवार की रात मुंबई में निधन हो गया है। करीब 75 वर्षीय सुब्रत रॉय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

सहारा इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ‘सहाराश्री’ को मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्‍या थी। स्वास्थ्य में गिरावट के कारण 12 नवंबर 2023 को उन्हें मुंबई के ‘कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था, जहां कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 की रात करीब 10.30 बजे उनका निधन हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर बुधवार (15 नवंबर) को लखनऊ लाया जाएगा। यहां सहारा सिटी में उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शवदाह स्थल के लिए उनकी अंतिम यात्रा रवाना होगी।

बता दें कि देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से मशहूर सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार में हुआ था। वह भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में जनवरी में सुब्रत रॉय की ब्रेन सर्जरी हुई थी।

सुब्रत रॉय के निधन पर तमाम जाने-माने लोगों और राजनीतिक दलों ने अपना दुख जताया है और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘सहारा श्री सुब्रत राय सहारा जी का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!’

वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सुब्रत रॉय के निधन पर शोक जताते हुए उनके निधन को उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति बताया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘सहारा सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं, क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे, जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने. भावभीनी श्रद्धांजलि.’

 


टैग्स निधन सहारा श्रद्धांजलि सुब्रत रॉय सहारा प्रमुख सहारा श्री
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

2 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

4 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

5 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

7 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago