होम / मीडिया फोरम / कोरोना ने छीन ली भारतीय-अमेरिकी पत्रकार की जिंदगी, पीएम मोदी ने जताया शोक

कोरोना ने छीन ली भारतीय-अमेरिकी पत्रकार की जिंदगी, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला का कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से सोमवार सुबह निधन हो गया। वे करीब 66 वर्ष के थे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला का कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से सोमवार सुबह निधन हो गया। वे करीब 66 वर्ष के थे और न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में पिछले 9 दिनों से भर्ती थे। उनके निधन की जानकारी ब्रह्म कांचीबोटला के बेटे सुदामा कांचीबोटला ने दी।  

बता दें कि कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के पांच दिन बाद उन्हें 28 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत खराब होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।  31 मार्च को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और सोमवार को कार्डिक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी अंजना, बेटी सिजाना और बेटा सुदामा हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्म कांचीबोटला (Brahm Kanchibotla) के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ब्रह्म कांचीबोटला को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- भारतीय-अमेरिकी पत्रकार श्री ब्रह्म कांचीबोटला के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्हें उनके बेहतरीन काम, भारत और अमेरिका को करीब लाने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। शांति।

कांचीबोटला संवाद समित यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया में कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर कार्यरत थे। कांचीबोटला भारत में कई पब्लिकेशन के साथ काम करने के बाद वो 1992 में अमेरिका चले गए थे। अपने 28 साल के करियर में उन्होंने 11 साल तक फाइनेंशियल पब्लिकेशन में कंटेंट एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दी थी। इसके बाद उन्होंने न्यूज इंडिया टाइम्स वीकली में भी काम किया था।


टैग्स कोरोना वायरस भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला
सम्बंधित खबरें

नोएडा मीडिया क्लब ने 'फ्री स्पीच' अवॉर्ड के लिए आवेदन मांगे, जानिए कैसे करें एंट्री

नोएडा मीडिया क्लब ने 'फ्री स्पीच' अवॉर्ड के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों से आवेदन मांगे हैं। इस बार यह अवॉर्ड 5 श्रेणियों में 15 पत्रकारों को दिया जाएगा।

1 hour ago

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार अशोक माथुर

लंबे समय से बीमार चल रहे अशोक माथुर ने जयपुर में ली अंतिम सांस, बीकानेर के मेडिकल कॉलेज को सौंपी जाएगी उनकी पार्थिव देह

1 day ago

युवाओं की नैतिकता बचाने के लिए इंटरनेट कंटेंट पर सख्त नियंत्रण जरूरी: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100वें स्थापना दिवस पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारतीय समाज, खासकर युवाओं के बीच नैतिक पतन पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

5 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

1 week ago


बड़ी खबरें

Zee मीडिया में हुआ ये संगठनात्मक बदलाव 

जी मीडिया कॉरपोरेशन (ZMCL) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव की घोषणा की गई है।

1 hour ago

'वायकॉम18' व 'स्टार इंडिया' का विलय FY25 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद

'वायकॉम18' (Viacom18) और स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Star India Private Limited) का विलय वित्तीय वर्ष 2025 (FY25) की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सिंधी भाषा में दूरदर्शन चैनल की मांग वाली याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 24 घंटे सिंधी भाषा में दूरदर्शन चैनल शुरू करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।

2 hours ago

 DTH ऑपरेटर्स ने TRAI से की लाइसेंस फीस में राहत की मांग, बोले- वित्तीय दबाव में हैं 

देश के प्रमुख DTH प्लेटफॉर्म्स जैसे- Tata Play और Dish TV ने ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) से अपनी वित्तीय समस्याओं पर चिंता जताई है।

8 hours ago

अमित शाह हरियाणा के पर्यवेक्षक नियुक्त, अखिलेश शर्मा ने कही ये बड़ी बात

हरियाणा की ऐतिहासिक जीत कितनी महत्वपूर्ण और बड़ी है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगता है कि विधायक दल की बैठक के लिए बतौर पर्यवेक्षक स्वयं गृह मंत्री अमित शाह जा रहे हैं।

10 hours ago