होम / मीडिया फोरम / कोर्ट ने पंकज यादव की ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ की सदस्यता बहाल करने का दिया निर्देश

कोर्ट ने पंकज यादव की ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ की सदस्यता बहाल करने का दिया निर्देश

बता दें कि वर्ष 2015 में एक विवाद के बाद ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ ने पंकज यादव की सदस्यता खत्म कर दी थी। ‘पीसीआई’ के इस फैसले को पंकज यादव ने अदालत में चुनौती दी थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 months ago

वरिष्ठ पत्रकार पंकज यादव को नौ साल के संघर्ष के बाद कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, दिल्ली की एक अदालत ने पंकज यादव की ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ (PCI) की सदस्यता तुरंत प्रभाव से बहाल करने के आदेश दिए हैं।

पंकज यादव बनाम प्रेस क्लब ऑफ इंडिया व अन्य के नाम से दाखिल इस केस में सीजे-01, एमएम/पीएचसी अमरदीप कौर की अदालत ने 10 जनवरी 2024 को आदेश जारी किए हैं।

बता दें कि वर्ष 2015 में एक विवाद के बाद ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ ने पंकज यादव की सदस्यता खत्म कर दी थी। ‘पीसीआई’ के इस फैसले को पंकज यादव ने अदालत में चुनौती दी थी, जिस पर अब कोर्ट का फैसला आया है।

वहीं, मामले से जुड़े सूत्रों की मानें तो कोर्ट के आदेश के बाद भी पंकज यादव की ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ की सदस्यता बहाल नहीं की गई है। माना जा रहा है कि आदेश का अनुपालन न होने की स्थिति में पंकज यादव का पक्ष दोबारा से कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।

वहीं, समाचार4मीडिया से बातचीत में ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ के प्रबंधन का कहना है कि यह मामला अदालत में है, इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।


टैग्स पीसीआई हाई कोर्ट प्रेस क्लब ऑफ इंडिया अदालत कोर्ट फैसला पंकज यादव
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

2 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

4 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

5 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

7 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago