होम / मीडिया फोरम / पत्रकार जेडे हत्याकांड में दोषी दीपक सिसोदिया गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

पत्रकार जेडे हत्याकांड में दोषी दीपक सिसोदिया गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

दीपक पिछले साल जनवरी में 45 दिन की पैरोल पर अपने आवास हल्द्वानी आया था। पैरोल खत्म होने के बाद भी वह वापस मुंबई जेल नहीं पहुंचा। इसके बाद से मुंबई पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ उसकी तलाश कर रही थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

मुंबई में सांध्य अखबार ‘मिड-डे’ के पत्रकार ज्योतिर्मय डे (जेडे) की हत्या के मामले में वांछित चल रहे दीपक सिसोदिया को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि दीपक सिसोदिया इस मामले में जेल से पैरोल मिलने के बाद से फरार चल रहा था और लंबे समय से नेपाल में छिपा हुआ था। उसने सोमवार को ही भारत में प्रवेश किया था, तभी उत्तराखंड एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने उसे चंपावत जिले में भारत–नेपाल बॉर्डर बनबसा से दबोच लिया। दीपक सिसोदिया पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। दो राज्यों की पुलिस उसे तलाश कर रही थी।

हल्द्वानी के रहने वाले दीपक सिसोदिया ने वर्ष 2011 में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गिरोह के शूटरों के साथ मिलकर महाराष्ट्र में अंग्रेजी सांध्य दैनिक अखबार ‘मिड डे’ के वरिष्ठ पत्रकार जेडे की हत्या कर दी थी। इस मामले में मुंबई की अदालत ने दीपक सिसोदिया को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

इसके बाद से दीपक सिसोदिया मुंबई की जेल में बंद था। जनवरी 2022 में दीपक सिसोदिया को मुंबई की अमरावती सेंट्रल जेल से 45 दिन की पैरोल मिली थी। पैरोल की अवधि मार्च 2022 में ही खत्म हो गई थी, इसके बाद भी वह जेल में वापस नहीं लौटा और तब से फरार चल रहा था। तभी से महाराष्ट्र और उत्तराखंड की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

गौरतलब है कि ज्योर्तिमय डे मिड-डे अखबार के लिए इंवेस्टिगेटिव और क्राइम रिपोर्टिंग करते थे। 11 जून 2011 की दोपहर मुंबई के पवई इलाके में अंडरवर्ल्ड के शूटरों ने उनकी हत्या कर दी थी। घटना के वक्त जेडे बाइक से कहीं जा रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।


टैग्स ज्योतिर्मय डे जिग्ना वोरा मिड डे जेडे हत्याकांड दीपक सिसोदिया छोटा राजन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

3 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

6 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

1 day ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

2 days ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago