होम / मीडिया फोरम / ‘साउथ एशिया कम्युनिकेशन एसोसिएशन’ की एग्जिक्यूटिव कमेटी के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू

‘साउथ एशिया कम्युनिकेशन एसोसिएशन’ की एग्जिक्यूटिव कमेटी के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू

चार प्रमुख पदों के लिए यह चुनाव वर्ष 2023-24 के लिए होने हैं। 10 अक्टूबर 2023 तक कराया जा सकता है नॉमिनेशन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘साउथ एशिया कम्युनिकेशन एसोसिएशन’ (SACA) की एग्जिक्यूटिव कमेटी के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह चुनाव वर्ष 2023-24 के लिए होने हैं। एग्जिक्यूटिव कमेटी के जिन पदों पर चुनाव होना है, उनमें प्रेजिडेंट, वाइस प्रेजिडेंट, सेक्रेटरी और ट्रेजरार का पद शामिल है।

इन पदों पर चुने गए पदाधिकारियों का कार्यकाल एक अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक होगा। इन पदों पर चुनाव के लिए आवेदक 10 अक्टूबर 2023 तक खुद अथवा किसी अन्य द्वारा अपना नॉमिनेशन जमा कर सकते हैं।

इस बारे में दी गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023-24 के लिए ‘साउथ एशिया कम्युनिकेशन एसोसिएशन’ का कोई भी मेंबर इस चुनाव के लिए पात्र है। अगस्त-सितंबर 2023 में शुरू हुए ऑनलाइन सदस्यता अभियान के दौरान पंजीकरण कराने वालों को ‘साउथ एशिया कम्युनिकेशन एसोसिएशन’ का औपचारिक मेंबर माना जाएगा।

नॉमिनेशन और चुनाव प्रक्रिया के बारे में किसी भी तरह की जानकारी ‘साउथ एशिया कम्युनिकेशन एसोसिएशन’ की संचालन समिति के सदस्य डॉ. देब ऐकत (Dr. Deb Aikat )से उनके ईमेल da@unc.edu पर प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. ऐकत 2023 की चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण/समन्वय करेंगे।

इस बारे में अधिक जानकारी अथवा नॉमिनेशन के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। 


टैग्स चुनाव एग्जिक्यूटिव कमेटी दक्षिण एशिया संचार संघ साउथ एशिया कम्युनिकेशन एसोसिएशन
सम्बंधित खबरें

दुनिया को अलविदा कह गईं वरिष्ठ पत्रकार इरा झा

18 अक्टूबर की दोपहर उन्होंने दिल्ली स्थित ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’ (AIIMS) में अंतिम सांस ली। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी मृत्यु की वजह कार्डियक अरेस्ट है।

3 hours from now

बढ़ते ऑनलाइन स्कैम से निपटने के लिए सरकार व Meta ने मिलाया हाथ

सूचना-प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने गुरुवार को 'स्कैम से बचो' (Scam se Bacho) नामक राष्ट्रीय उपयोगकर्ता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।

2 hours ago

DPDP एक्ट के तहत सरकारी संस्थानों पर भी लागू होंगी डेटा सुरक्षा की जिम्मेदारियां: MeitY

भारत सरकार ने हाल ही में 'डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट, 2023' के तहत डेटा फिड्यूशरी की जिम्मेदारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

3 hours ago

नोएडा मीडिया क्लब ने 'फ्री स्पीच' अवॉर्ड के लिए आवेदन मांगे, जानिए कैसे करें एंट्री

नोएडा मीडिया क्लब ने 'फ्री स्पीच' अवॉर्ड के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों से आवेदन मांगे हैं। इस बार यह अवॉर्ड 5 श्रेणियों में 15 पत्रकारों को दिया जाएगा।

2 days ago

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार अशोक माथुर

लंबे समय से बीमार चल रहे अशोक माथुर ने जयपुर में ली अंतिम सांस, बीकानेर के मेडिकल कॉलेज को सौंपी जाएगी उनकी पार्थिव देह

3 days ago


बड़ी खबरें

‘ZEE’ के बोर्ड ने MD और CEO के पद पर पुनीत गोयनका की पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

यह नियुक्ति एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी और पांच साल के लिए होगी। हाल ही में हुई कंपनी की बोर्ड मीटिंग में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

3 hours from now

'इमरजेंसी' को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, कंगना रनौत ने कही ये बड़ी बात

कंगना ने हाल ही में अनाउंस किया कि वे जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करेंगी। कंगना ने इतना प्यार और सपोर्ट दिखाने के लिए अपने फैंस का धन्यवाद किया।

41 minutes from now

हजारों मौतों के लिए हमास के अलावा ईरान और कतर भी जिम्मेदार : राजीव सचान

सिनवार सोफे पर बैठे दिख रहा है और ड्रोन को देखकर सिनवार ने उस पर हमले की कोशिश भी की, लेकिन आखिरकार याह्या सिनवार को ढेर कर दिया गया।

12 minutes from now

इस मसले पर बोले अमिताभ अग्निहोत्री : यह परिवर्तन शुभ, संविधान की जय है

पहली बार जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने भारत की एकता अखंडता को महफूज रखने और भारत के संविधान के पालन की शपथ ली है। यह परिवर्तन शुभ है, यह संविधान की जय है।

11 minutes ago

स्वाति चतुर्वेदी ने कसा अजित डोभाल पर तंज : विष्णु शर्मा ने दिया करारा जवाब

अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, भारतीय रॉ अधिकारी रहे विकास यादव ने पिछले साल गर्मियों में सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश रची।

29 minutes ago