होम / मीडिया फोरम / दूरदर्शन केंद्र में बड़ा हादसा, लाखों का हुआ नुकसान

दूरदर्शन केंद्र में बड़ा हादसा, लाखों का हुआ नुकसान

गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

उत्तर प्रदेश में मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित आकाशवाणी केंद्र के अंदर बने दूरदर्शन कक्ष के इलेक्ट्रानिक्स रूम में मंगलवार की तड़के आग लग गई। आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, अन्यथा हादसा और बड़ा हो सकता था। बताया जाता है कि आग पर यदि जल्द काबू न पाया जाता तो यहां करोड़ों रुपए से बना स्टूडियो, एडिटिंग रूम, रिले उपकरण आदि जलकर राख हो जाते। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई।

वृंदावन मार्ग पर मसानी क्षेत्र में आकाशवाणी केंद्र बना हुआ है। इसी बिल्डिंग में दूरदर्शन केंद्र है, जहां प्रोडक्शन और रिकार्डिंग आदि का काम किया जाता है और फिर उसे लखनऊ-दिल्ली के दूरदर्शन केंद्रों को भेजा जाता है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे सिक्योरिटी गार्ड कटेरूमल ने दूरदर्शन रिले केंद्र के एक कक्ष तेज धुआं निकलता हुआ देखा। इसके बाद उसने कार्यालय प्रभारी पीसी शर्मा को मामले की सूचना दी, जिसके बाद फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स दूरदर्शन केंद्र अग्निकांड
सम्बंधित खबरें

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार अशोक माथुर

लंबे समय से बीमार चल रहे अशोक माथुर ने जयपुर में ली अंतिम सांस, बीकानेर के मेडिकल कॉलेज को सौंपी जाएगी उनकी पार्थिव देह

1 hour ago

युवाओं की नैतिकता बचाने के लिए इंटरनेट कंटेंट पर सख्त नियंत्रण जरूरी: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100वें स्थापना दिवस पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारतीय समाज, खासकर युवाओं के बीच नैतिक पतन पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

4 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

6 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

1 week ago


बड़ी खबरें

नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

7 hours ago

प्रसार भारती भर्ती 2024: कॉपी एडिटर पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन

प्रसार भारती ने कॉपी एडिटर के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवारों से इस पद के लिए पूर्णकालिक अनुबंध के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

1 hour from now

'We Women Want' के इस मंच पर महिलाओं की उपलब्धियों को मिलेगी नई पहचान

दिल्ली में हो रहे ‘वी वीमेन वांट’ (We Women Want) के वार्षिक फेस्टिवल और अवॉर्ड्स में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि दिल्ली की सीएम आतिशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

30 minutes from now

क्या धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है रिलायंस इंडस्ट्रीज?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कथित तौर पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए चर्चा कर रही है

6 hours ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

8 hours ago