होम / मीडिया फोरम / कार्तिकेय शर्मा ने जताया शुभचिंतकों का आभार, अपने स्वास्थ्य को लेकर किया ये Tweet

कार्तिकेय शर्मा ने जताया शुभचिंतकों का आभार, अपने स्वास्थ्य को लेकर किया ये Tweet

‘आईटीवी नेटवर्क’ के फाउंडर और राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा की कार को रविवार को गुरुग्राम में एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) के फाउंडर और हरियाणा से राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने रविवार को हुए कार एक्सीडेंट के बाद सोशल मीडिया के जरिये शुभचिंतकों को अपनी कुशलता की जानकारी दी है। इस संबंध में उन्होंने एक ट्वीट भी किया है।

अपने ट्वीट में कार्तिकेय शर्मा ने लिखा है, ‘ईश्वर की असीम कृपा, बड़ों के आशीर्वाद और आप सभी ईष्ट-मित्र, शुभचिंतकों की दुआओं से मैं सकुशल हूं। आपका साथ हमेशा मुझे नई ऊर्जा और शक्ति देता है। जल्दी पूरी तरह स्वस्थ होकर सेवा के उसी संकल्प और लगन से आप सब के बीच मिलूंगा। आपके साथ और शुभकामनाओं के लिए ह्रदय से आभार।’

बता दें कि इस रविवार को गुरुग्राम में कार्तिकेय शर्मा का उस समय एक्सीडेंट हो गया था, जब वह भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा में जिला चरखी दादरी के डूडीवाला किशनपुरा गांव में परशुराम की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गुरुग्राम लौट रहे थे।

बिलासपुर थाना क्षेत्र के कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक उनकी गाड़ी से टकरा गया था। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में कार्तिकेय शर्मा की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। गनीमत रही कि वह इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

सुरक्षाकर्मियों द्वारा कार्तिकेय शर्मा को तुरंत मेदांता अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी हालत ठीक है। हालांकि, एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने उनकी कई जांच कराई थीं।

इस दुर्घटना के बाद से कार्तिकेय शर्मा के तमाम शुभचिंतक उनकी कुशलक्षेम जानने के लिए बेचैन थे। इसलिए कार्तिकेय शर्मा ने अपने शुभचिंतकों का आभार जताते हुए ट्वीट के जरिये अपनी कुशलक्षेम बताई है।


टैग्स दुर्घटना आईटीवी नेटवर्क कार्तिकेय शर्मा हेल्थ राज्यसभा सदस्य एक्सीडेंट स्वास्थ्य सेहत
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

3 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

6 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

23 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago