होम / मीडिया फोरम / कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए RML अस्पताल ने शुरू की बड़ी पहल

कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए RML अस्पताल ने शुरू की बड़ी पहल

इस पहल के तहत राममनोहर लोहिया अस्पताल प्रशासन ने स्वयंसेवी संस्था ‘आओ साथ चलें’ के साथ करार किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

राममनोहर लोहिया अस्पताल ने कैंसर से जूझ रहे गरीब मरीजों के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत ऐसे मरीजों को इलाज के दौरान टेस्ट और दवाई का कोई खर्च नही उठाना पड़ेगा। गरीब मरीजों की मदद के लिए आरएमएल ने एक स्वयंसेवी संस्था ‘आओ साथ चलें’ के साथ करार किया है। इसके तहत ऐसे मरीजों को चिन्हित किया जाएगा, जिनके पास इलाज और दवाई का पैसा नहीं है। संस्था कुछ मरीजों को गोद लेगी और इलाज के दौरान इनकी दवाई और टेस्ट का खर्च वहन किया जाएगा। राममनोहर लोहिया अस्पताल के सभागार में मंगलवार को यह अभियान शुरू हुआ।

सामाजिक संस्था ‘आओ साथ चलें’ के संयोजक विष्णु मित्तल ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे संस्था के वालिंटियर मौजूद रहेंगे। अस्पताल परिसर के ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में सेवाव्रती मौजूद रहेंगे। मरीजों के रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवा दिलाने आदि सुविधाओं में इनकी मदद ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि कैंसर वार्ड में कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां अगर मरीज लड़की है तो परिवार के लोग उसका इलाज कराना नहीं चाहते। ऐसी लड़कियों का इलाज संस्था की प्राथमिकता में होगा।

अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर वी.के तिवारी ने कहा अस्पताल को मैन पावर की जरूरत है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद बड़ी सेवा है, जिसका बीड़ा संस्था ने उठाया है। गरीब मरीजों की मदद के अभियान में अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम संस्था को पूरा सहयोग करेगी। अस्पताल के डीन डॉक्टर सूद ने इसे बड़ी पहल बताते हुए कहा कि इस सुविधा का धीरे धीरे विस्तार किया जा सकता है। पर्यावरणविद प्रोफेसर शंकर लाल गर्ग ने इस अभियान को दिल्ली व देश के अन्य अस्पतालों में भी शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इंदौर में भी इसी तरह की पहल जा सकती है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और आरएसएस के प्रांतीय कार्यवाह भारत भूषण ने कहा इस अभियान में सामर्थ्यवान लोगों को मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘यहां दो तरह की दिल्ली है। एक अमीरों और समर्थ लोगों की और दूसरी जिनके पास खाने और इलाज जैसी बुनियादी जरूरत के लिए पैसा नहीं है। ऐसे लोगों की मदद सबका कर्तव्य है।’

आरएसएस के दिल्ली प्रचार प्रमुख रितेश अग्रवाल ने अभियान की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। दीन दयाल शोध केंद्र के जनरल सेक्रेटरी अतुल जैन ने कहा कि देश के विभिन्न इलाकों से आने वाले गरीब मरीजों को रास्ता दिखाना, जिनके साथ कोई नहीं है, उनकी रजिस्ट्रेशन में मदद करना और मुफ्त दवा का इंतजाम ये संस्था की बड़ी पहल है।

कार्यक्रम के संचालक यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अनिल गोयल ने कहा इस अभियान में जनभागीदारी बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर मोनिका पंत, कई जाने माने उद्योगपति और समाजसेवी मौजूद थे। कियोस्क सेवा का उद्घाटन भी अस्पताल प्रशासन और आओ साथ चलें संस्था की ओर से साझा रूप से किया गया। गौरतलब है कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों की सहायता के लिए अभियान पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर होगा। धीरे-धीरे इसका विस्तार ओपीडी और इमरजेंसी के अलावा अन्य विभागों में भी किया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन और संस्था के बीच बनी सहमति के मुताबिक संस्था की ओर से मरीजों की मदद के लिए ओपीडी और इमरजेंसी में शुरू में 15 वालिंटियर उपलब्ध कराए जाएंगे। फिर ये संख्या बढ़कर 50 तक पहुंचेगी। हर वार्ड की जरूरत पर टीम रिसर्च कर रही है। जिन कैंसर मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराई जानी है, उनकी लिस्ट अस्पताल प्रशासन उपलब्ध कराएगा।


टैग्स आरएमएल कैंसर मरीज मुफ्त इलाज विष्णु मित्तल
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

2 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

4 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

5 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

1 hour ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

20 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago