होम / मीडिया फोरम / पत्रकार ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट में प्रेमिका को लेकर कही ये बात

पत्रकार ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट में प्रेमिका को लेकर कही ये बात

बिहार की राजधानी पटना में एक पत्रकार द्वारा खुद को गोली मारकर जान देने का मामला सामने आया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

बिहार की राजधानी पटना में एक पत्रकार द्वारा खुद को गोली मारकर जान देने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पत्रकार ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने एक महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पटना में खगौल के गाड़ीखाना निवासी विशाल कुमार (32) लंबे समय से पटना के एक दैनिक अखबार में संवाददाता के रूप में काम कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विशाल जिस मकान में रहता था, वह मकान वंदना नामक महिला का था, जिससे उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि वंदना लंबे समय से विशाल को सुसाइड के लिए उकसा रही थी। बताया जाता है कि इस बारे में विशाल ने मेल पर सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसे उसने अपनी बहन के वॉट्सऐप पर भी भेजा है।

इस नोट में विशाल ने लिखा है कि मुझे सुसाइड के लिए वंदना और उसके बच्चों ने उकसाया है। विशाल ने लिखा है, ‘वंदना ने मुझसे कहा कि मैं घर पर लाइसेंसी पिस्टल छोड़कर आई हूं। दम है तो खुदकुशी करके दिखाओ। मैं मां के घर टीवी के सामने बैठी हूं। सभी के साथ बैठकर तुम्हारी मौत की खबर देखूंगी।‘ अपने सुसाइड नोट में विशाल ने यह भी लिखा है कि वंदना और उसने दो अक्टूबर 2020 को शादी कर ली थी। वंदना जदयू नेता है। वंदना का रसूखदारों से संपर्क है, उसने ही अपने पति की भी हत्या कराई थी।

इसके बाद विशाल ने वंदना को कई फोन किए लेकिन उसने नहीं उठाया। वंदना द्वारा कॉल न उठाए जाने के बाद विशाल ने नाराज होकर खुद को गोली मार ली। विशाल द्वारा खुद को गोली मारने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए दानापुर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। विशाल की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे आईजीआईएमएस रेफर कर दिया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद  देर शाम इलाज के दौरान विशाल ने दम तोड़ दिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


टैग्स आत्महत्या पटना विशाल कुमार गोली मारी वंदना कुमारी
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

2 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

4 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

5 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

11 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago