होम / मीडिया फोरम / महिला पार्षद से जुड़े इस गंभीर मामले में पत्रकार गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

महिला पार्षद से जुड़े इस गंभीर मामले में पत्रकार गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले की जांच के दौरान पुलिस को महिला पार्षद के कमरे से हाथ से लिखा एक शिकायती पत्र मिला है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पत्रकार पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाने के बाद महिला पार्षद द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह  मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अमित पांडे नामक उक्त पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में चक्रधरनगर थाने के प्रभारी अभिनव कांत सिंह के हवाले से बताया गया है कि रायगढ़ नगर निगम में सत्तारूढ़ कांग्रेस की पार्षद संजना शर्मा (40) ने बुधवार की देर रात कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह संजना की मौत हो गई।

बताया जाता है कि जांच के दौरान संजना के कमरे से पुलिस को हाथ से लिखा एक शिकायती पत्र मिला, जिसमें कहा गया था कि अमित पांडे ने उनके खिलाफ झूठी खबरें प्रकाशित कीं, जिस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान थीं।

इस पत्र में कहा गया था कि एक न्यूज पोर्टल का पत्रकार अमित पांडे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ गलत सूचना फैला रहा है। अगर मुझे (संजना को) कुछ हुआ तो उक्त पत्रकार को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। पुलिस के अनुसार इस शिकायती पत्र के आधार पर पांडे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


टैग्स पत्रकार गिरफ्तार निगम पार्षद अमित पांडे रायगढ़ संजना शर्मा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

2 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

4 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

5 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

9 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago