होम / मीडिया फोरम / अपहरण के बाद पत्रकार की हत्या

अपहरण के बाद पत्रकार की हत्या

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक पत्रकार का अपहरण और हत्या की चौंकाने वाली घटना सामने आई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक पत्रकार का अपहरण और हत्या की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी कि राहुरी नगर में स्थानीय साप्ताहिक अखबार के एक पत्रकार का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई।

राहुरी पुलिस थाने के उपनिरीक्षक गणेश शेलके ने बताया कि 49 वर्षीय रोहिदास दातिर का मंगलवार दोपहर कॉलेज रोड इलाके से अपहरण कर लिया गया, जहां वह अपने दोपहिया वाहन से जा रहे थे और बाद में देर रात उसी जगह से उनका शव मिला जिसपर चोट के कई निशान थे।

अधिकारी ने बताया कि दातिर राहुरी में एक साप्ताहिक अखबार निकालता था। उन्होंने कहा कि वह एक आरटीआई कार्यकर्ता भी था।

उन्होंने बताया कि अपहरण के बाद एक मामला दर्ज किया गया और दातिर की तलाश शुरू की गई।

अधिकारी ने बताया कि एक संदिग्ध की पहचान की गई है और यह हमला पुरानी दुश्मनी का नतीजा लगता है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

रोहिदास दतिर, अहमदनगर जिले के राहुरी में एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स और विजिलेंट जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष थे। रोहिदास की पत्नी ने राहुरी पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी और वाहन की तलाश शुरू की थी। हालांकि, मंगलवार आधी रात के आसपास कॉलेज रोड पर रोहिदास दतिर का शव मिला था। पहली नजर में बताया गया कि उसके सिर पर पत्थर फेंककर मारा गया था।  

रोहिदास दतिर ने राहुरी तालुका में कई घटनाओं की कवरेज की थी और कई लोगों को न्याय दिलाने का काम किया। कुछ मामले औरंगाबाद कोर्ट में लंबित हैं।   रोहित दक्ष पत्रकार संघ के संस्थापक व अध्यक्ष थे और आरटीआई के माध्यम से कई भ्रष्टाचारों को उजागर किया था। 


टैग्स पत्रकार महाराष्ट्र अहमदनगर रोहिदास दातिर
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

3 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

6 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

15 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago