होम / मीडिया फोरम / पत्रकार विक्रम जोशी हत्याकांड मामले में अंतिम आरोपी भी गिरफ्तार

पत्रकार विक्रम जोशी हत्याकांड मामले में अंतिम आरोपी भी गिरफ्तार

यूपी के गाजियाबाद में 20 जुलाई को हुए पत्रकार विक्रम जोशी हत्याकांड मामले में अब अंतिम आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

यूपी के गाजियाबाद में 20 जुलाई को हुए पत्रकार विक्रम जोशी हत्याकांड मामले में अब अंतिम आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 9 आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने जिस दसवें आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसका नाम आकाश बिहारी है। पत्रकार हत्यकांड में इस आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम रखा था।

बता दें कि पिछले महीने गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी को बदमाशों ने गोली मार दी थी। घटना 20 जुलाई की है। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान विक्रम जोशी की मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज हत्या के मामले में फौरी एक्शन लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने विजय नगर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया था। घटना के बाद पत्रकार विक्रम जोशी के घरवाले कई दिनों से इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि विक्रम जोशी को विजय नगर इलाके में बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी थी। विक्रम जोशी पर हमला भांजी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर बदमाशों ने किया था। बाद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मर्डर केस का संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही सीएम ने विक्रम के परिवार वालों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि, पत्नी को नौकरी और बच्चों की नि:शुल्क पढ़ाई का इंतजाम करने का ऐलान किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विक्रम जोशी की हत्या से पहले ही पुलिस ने छेड़खानी की उस शिकायत पर भी जांच शुरू कर दी थी, जिसकी शिकायत विक्रम ने कई बार पुलिस से की थी। हालांकि दूसरे पक्ष ने भी पहले एक मारपीट की शिकायत दी थी। लेकिन मारपीट की वजह क्या थी, यह साफ नहीं हो पाया था। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच जारी थी, इसी दौरान विक्रम जोशी के साथ ये वारदात हो गई। इसी के बाद पुलिस ने छेड़खानी की एफआईआर भी दर्ज कर ली थी।

 


टैग्स पत्रकार मीडिया विक्रम जोशी मर्डर केस
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

3 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

6 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

15 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago