होम / मीडिया फोरम / पत्रकार को पहले जमकर पीटा, फिर गोली मारकर कर दी हत्या

पत्रकार को पहले जमकर पीटा, फिर गोली मारकर कर दी हत्या

पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पत्रकारों पर हमले की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में सोमवार की रात रतन सिंह नामक पत्रकार की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि किसी पुराने विवाद के चलते पत्रकार को ग्राम प्रधान के घर के बाहर लाठी-डंडों से पीटा गया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों ने किसी भी तरह के भूमि विवाद से इनकार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 45 वर्षीय रतन सिंह एक निजी हिंदी न्यूज चैनल में कार्यरत थे। सोमवार की रात रतन सिंह को कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे और फिर लाठी-डंडों से पीटने के बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

बताया जाता है कि बलिया के एक मुख्‍य मार्ग पर रतन सिंह के परिवार की जमीन के लिए आरोपितों से उनका 4-5 साल से विवाद चल रहा था। करीब तीन साल पहले रतन सिंह के बड़े भाई की भी हत्या हो चुकी है।

वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि रतन सिंह की हत्या किसी पुराने विवाद में की गई है, पत्रकारिता से इसका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस के अनुसार, मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस मामले में इलाके के थाना इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रतन सिंह की हत्या मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रतन सिंह के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।

रतन सिंह की हत्या पर बलिया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने खेद प्रकट किया है। जिले में आए दिन पत्रकारों की हत्या को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर लिया है। इस बारे में उन्होंने एक ट्वीट भी किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।

 


टैग्स पत्रकार की हत्या रतन सिंह
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

3 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

6 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

15 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago