होम / मीडिया फोरम / ब्लैक फंगस ने निगल ली पत्रकार तनवीर अहमद की जिंदगी

ब्लैक फंगस ने निगल ली पत्रकार तनवीर अहमद की जिंदगी

राजस्थान के पत्रकार तनवीर अहमद का ब्लैक फंगस की वजह से बुधवार को निधन हो गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

राजस्थान के पत्रकार तनवीर अहमद का ब्लैक फंगस की वजह से बुधवार को निधन हो गया। वे जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को उनका नाक, कान और गले का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद भी उनको बचाया न जा सका। वे 36 वर्ष के थे।

तनवीर के परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो पुत्र थे। तनवीर कुछ माह पहले किडनी संबंधित बीमारी से भी पीडित रह चुके थे। उनकी माताजी ने अपनी एक किडनी देकर उनका ट्रांसप्लांट कराया था, जिसके बाद वे किडनी की बीमारी से पूरी तरह ठीक हो चुके थे, लेकिन कुछ दिन पूर्व उनकी तबियत बिगड़ी, तो टेस्ट के जरिए पता चला कि उन्हें कोरोना संक्रमण ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसके बाद उपचार के लिए उन्हें जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां इसी दौरान उन्हें ब्लैक फंगस हो गया, जिसके बाद उनके नाक, कान और गले का ऑपरेशन हुआ। इसके बाद से ही वे आईसीयू में थे। बुधवार दोपहर बाद करीब 3 बजे ये खबर आयी है कि वे जिंदगी की जंग हार गए।

तनवीर अहमद ‘राजस्थान लीडर, ‘जयपुर का फरिश्ता’, ‘राजस्थान पत्रिका’, ‘डेली न्यूज’, ‘दैनिक भास्कर’, ‘नेशनल दुनिया’, ‘ई टीवी राजस्थान’, ‘फर्स्ट इंडिया न्यूज’ सहित कई अन्य मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी।  

पत्रकार तनवीर अहमद के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेताओं, पत्रकार संगठनों, बुद्विजीवियों और शुभचिंतकों ने अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।

 


टैग्स पत्रकार तनवीर अहमद
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

2 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

5 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

13 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago