होम / मीडिया फोरम / माखनलाल विश्वविद्यालय का बांग्लादेशी विश्वविद्यालय के साथ हुआ ये करार

माखनलाल विश्वविद्यालय का बांग्लादेशी विश्वविद्यालय के साथ हुआ ये करार

इस MoU पर माखनलाल के कुलपति डॉ. के.जी. सुरेश ने डैफोडिल के कुलपति प्रो. (डॉ.) लूतफर रहमान के साथ हस्ताक्षर किए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

एशिया का पहला व भारत का सबसे बड़ा मीडिया विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (भोपाल) ने सोमवार को बांग्लादेश के सबसे बड़े निजी विश्वविद्यालय डफोडिल्स अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

इस MoU पर माखनलाल के कुलपति डॉ. के.जी. सुरेश ने डैफोडिल के कुलपति प्रो. (डॉ.) लूतफर रहमान के साथ हस्ताक्षर किए, जिसके अंतर्गत दोनों विश्वविद्यालय संकाय, शोधार्थी और विद्यार्थियों का आदान-प्रदान करेंगे।

ढाका में आयोजित हस्ताक्षर समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. सुरेश ने इसे ऐतिहासिक बताया, क्योंकि इसने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना को लागू किया, जो भारतीय शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण और भारत को एक वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाने की परिकल्पना करती है।

प्रो. रहमान ने उम्मीद जताई कि इस अनुबंध से दोनों संस्थानों के बीच शोध प्रवृत्ति को मजबूती मिलेगी।

इसके बाद, प्रो. सुरेश ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित शिक्षा मंच को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य  बिंदुओं की ओर प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया। इस सम्मेलन में भारत और बांग्लादेश के कई कुलपतियों ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व प्रो. सुरेश ने बांग्लादेश भारत मैत्री संघ के सदस्यों को भी संबोधित किया।


टैग्स बांग्लादेश माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (भोपाल) डफोडिल्स अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

2 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

4 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

5 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

6 days ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

6 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

4 hours from now

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

14 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago