होम / मीडिया फोरम / 'मातृभूमि' के चीफ सब एडिटर टी. शिनोद कुमार का निधन

'मातृभूमि' के चीफ सब एडिटर टी. शिनोद कुमार का निधन

'मातृभूमि' (Mathrubhumi) के चीफ सब एडिटर और कोझिकोड प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष टी. शिनोद कुमार का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 month ago

'मातृभूमि' (Mathrubhumi) के चीफ सब एडिटर और कोझिकोड प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष टी. शिनोद कुमार का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे।

शिनोद कुमार मातृभूमि पत्रकार संघ (MJU) के स्टेट वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर कार्यरत थे और उन्होंने MJU स्टेट कमेटी मेंबर, जिला सचिव और केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (KUWJ), जिला कार्यकारी समिति के सदस्य सहित कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है।

वह पुथुर दुर्गा देवी मंदिर समिति और कोझिकोड कला प्रेमी संघ कार्यकारी समिति के सक्रिय सदस्य भी थे। 'मातृभूमि' के साथ वह दो दशक से भी अधिक समय से थे। शिनोद कुमार 22 वर्षों तक मातृभूमि संपादकीय टीम के सदस्य रहे। उन्होंने काफी समय तक बेंगलुरु में एक रिपोर्टर के रूप में काम किया और कन्नूर यूनिट, सेंट्रल डेस्क और कोझिकोड डेस्क पर सेवा देने सहित विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। अपने निधन के समय, वह NRE डेस्क में मुख्य उप संपादक थे।  

शिनोद कुमार के परिवार में उनकी पत्नी आर. राजिमा हैं, जो पलाझी सरकारी GHSS में शिक्षिका हैं और उनके दो बच्चे पार्वती और गायत्री हैं।  वह मातृभूमि में रिटायर्ड सुपरवाइजर स्वर्गीय अंबरमोली केशवन नांबियार (ए.के. नांबियार) और मातृभूमि से ही रिटायर्ड चीफ प्रूफ रीडर टी. सत्यवती के पुत्र थे। उनके परिवार में उनकी बहनें टी. शीबा और टी. शमीन भी हैं।

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को सुबह 10 बजे वेस्टहिल कब्रिस्तान में किया गया। 


टैग्स निधन मातृभूमि टी. शिनोद कुमार
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

1 day ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

3 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

4 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

6 days ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

6 days ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

2 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

13 hours ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

17 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

17 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

18 hours ago