होम / मीडिया फोरम / पत्रकारिता में 'जेठमलानी पुरस्कार' के लिए नामांकन शुरू, विजेताओं को मिलेगी 14 लाख की राशि

पत्रकारिता में 'जेठमलानी पुरस्कार' के लिए नामांकन शुरू, विजेताओं को मिलेगी 14 लाख की राशि

दुनिया के सबसे बड़े पत्रकारिता पुरस्कार के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं, जिसकी पुरस्कार राशि 14 लाख रुपए है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

दुनिया के सबसे बड़े पत्रकारिता पुरस्कार के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं, जिसकी पुरस्कार राशि 14 लाख रुपए है। विल ऑफ स्टील अवॉर्ड्स (Will of Steel Awards) के तहत पत्रकारिता में जेठमलानी पुरस्कार का गठन श्री राम जेठमलानी के जन्म शताब्दी वर्ष के सम्मान में किया गया है। उचित है कि यह प्रमुख वैश्विक पुरस्कार लोकतंत्र, सार्वजनिक भलाई, सूचना व पारदर्शिता को बढ़ावा देने वाले सेवा के क्षेत्र में एक महान मानवतावादी की स्मृति में प्रदान किया जाना चाहिए, जो न्यायशास्त्र, शासन और लोकतंत्र के स्तंभ थे।

विजेताओं का चयन करने वाली जूरी की अध्यक्षता भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शरद ए. बोबडे करेंगे, वहीं जूरी सदस्यों में राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश नारायण सिंह; राज्यसभा के सदस्य डॉ. सस्मित पात्रा; बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ; द संडे गार्जियन के एडिटोरियल डायरेक्टर प्रोफेसर माधव नलपत; फोटोग्राफर रघु राय; रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष  शेखर मेहता;  वरिष्ठ पत्रकार कल्याणी शंकर और फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर शामिल रहेंगे।

पुरस्कार समारोह 15 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। यह पुरस्कार निम्नलिखित कैटेगिरीज के तहत व्यक्तियों और संगठनों को प्रदान किया जाएगा:

कैटेगरी 1- The Jethmalani Prize for Journalism in Service to Humanity
With Gold Medal & Award Purse के लिए 14,00,000 ($ 17,000) का राशि पुरस्कार

यह पुरस्कार 'वसुधैव कुटुंबकम' - एक विश्व, एक परिवार की भावना से लोकतंत्र, सुशासन को बढ़ावा देने के लिए दुर्लभ और महान योगदान के लिए सम्मान दिया जाएगा।

कैटेगरी 2- The Jethmalani Prize for Legal Journalism
With Copper Medal & Award Purse के लिए ₹ 1,11,000 ($ 1,400) का राशि पुरस्कार

कानूनी कार्यवाही, निर्णयों और कानूनों के बारे में सार्वजनिक हित में सटीक जानकारी प्रसारित करने के लिए जनसंचार माध्यमों के सबसे प्रभावी उपयोग के लिए यह सम्मान दिया जाएगा

कैटेगरी 3-  The Jethmalani Prize for Empowerment
With Copper Medal & Award Purse के लिए ₹ 1,11,000 ($ 1,400) का राशि पुरस्कार 

जेंडर इम्पावरमेंट, आदिवासियों और हाशिए पर रहने वाले समूहों के सामाजिक उत्थान को सबसे प्रभावी ढंग से बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

नामांकन व अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.willofsteel.org पर जाएं। 

भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जोकि सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है, जहां सबसे अधिक समाचार पत्र प्रकाशित होते हैं और सबसे अधिक न्यूज चैनल प्रसारित होते हैं। अत: पत्रकारिता के क्षेत्र के सबसे भव्य पुरस्कार को भारत में स्वाभाविक वैश्विक ठिकाना मिलना चाहिए। भारत से शुरू होकर यह पुरस्कार दुनियाभर में पत्रकारिता में सार्वजनिक सेवा को मान्यता देगा। 

बता दें कि नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2023 है। 


टैग्स मीडिया चैनल पत्रकारिता अवॉर्ड जेठमलानी अवॉर्ड
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

2 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

4 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

5 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

3 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

22 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago