होम / मीडिया फोरम / पत्रकार से जुड़े इस मामले में UC Web की बढ़ सकती है 'मुश्किल'

पत्रकार से जुड़े इस मामले में UC Web की बढ़ सकती है 'मुश्किल'

चीन के अलीबाबा समूह की अग्रणी मोबाइल इंटरनेट कंपनी UC Web का विवादों से पुराना नाता रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

चीन के अलीबाबा समूह की अग्रणी मोबाइल इंटरनेट कंपनी UC Web (UC Broswer/UC News) के खिलाफ लगभग डेढ़ साल से चल रही लड़ाई अब रंग लाने लगी है। दरअसल, आपराधिक मानहानि के मामले में गाजियाबाद की अदालत ने कंपनी के इंडिया हेड और जनरल मैनेजर ‘Damon Xi’  व एक अन्य कर्मचारी ‘Steven Shi’ के खिलाफ दूसरा गैरजमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इससे पहले अप्रैल में भी उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद कोर्ट में पेश न होने पर अब ये दूसरा वारंट जारी किया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह परमार द्वारा दर्ज कराए गए आपराधिक मानहानि के इस मामले में गुरुग्राम पुलिस के साथ ही यूपी की पुलिस भी दोनों को तलाश रही है। खास बात ये है कि चीन के बाहर इस ग्रुप के किसी चाइनीज कर्मचारी के खिलाफ इस तरह गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। यही नहीं, अब तक दो वारंट जारी किए जा चुके हैं।  इससे पहले कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 24 दिसंबर 2018 को गाजियाबाद की अदालत में पेश होने के आदेश दिए थे, लेकिन आदेश का पालन न होने पर अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

इस मामले में शिकायतकर्ता वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह परमार के वकील नवांक शेखर मिश्रा का कहना है कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए वे इंटरपोल तक की मदद लेंगे। नवांक शेखर मिश्रा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी का विवादों से लगातार नाता रहा है। नवंबर 2017 में भारत सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर इसे उन 40 से ज्यादा चाइनीज कंपनियों की लिस्ट में रखा था, जिन्हें सरकार ने खतरनाक माना था। सरकार ने देश के सभी सैनिकों से इस ऐप का इस्तेमाल न करने और मोबाइल को फॉर्मेट कर इसे डिलीट करने का ऑर्डर जारी किया था।

बताया जाता है कि इससे पहले अगस्त 2017 में भी भारत सरकार ने डाटा लीक मामले में इसकी जांच के आदेश दिए थे। एबीपी न्यूज ने भी मई 2018 में यूसी न्यूज के देश में गलत कामों का सबूतों के साथ खुलासा किया था। वर्ष 2015 में UC Web पर कैनेडियन कंपनी ने भी डाटा लीक करने का आरोप लगाया था। गूगल ने भी प्ले स्टोर से UC browser को कुछ दिनों के लिए हटा दिया था।


टैग्स गाजियाबाद कोर्ट गैरजमानती वारंट यूसी वेब यूसी ब्राउसर यूसी न्यूज अलीबाबा ग्रुप मोबाइल इंटरनेट कंपनी
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

3 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

6 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

15 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago