होम / मीडिया फोरम / मशहूर लेखक डॉ. सिद्धलिंगैया का निधन, पीएम मोदी ने किया शोक व्यक्त
मशहूर लेखक डॉ. सिद्धलिंगैया का निधन, पीएम मोदी ने किया शोक व्यक्त
देश के जाने-माने कन्नड़ लेखक डॉ. सिद्धलिंगैया का शुक्रवार को कोरोना महामारी की वजह से निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश के जाने-माने कन्नड़ लेखक डॉ. सिद्धलिंगैया का शुक्रवार को कोरोना महामारी की वजह से निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे।
जानकारी के मुताबिक, वह एक महीने से भी अधिक समय से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और पिछले कुछ समय से वेंटिलेटर पर थे। उनकी पत्नी भी कोविड से पीड़ित थीं, जोकि अब ठीक हो चुकी हैं।
उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उन्हें दलित कवि भी कहा जाता था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. सिद्धलिंगैया के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘डॉ. सिद्धलिंगैया को उनके विपुल लेखन, कविता और सामाजिक न्याय के लिए योगदान हेतु स्मरण किया जाएगा। उनके निधन से दु:खी हूं। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनेक प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’
Dr. Siddalingaiah will be remembered for his prolific writings, poetry and contributions towards social justice. Saddened by his passing away. My thoughts are with his family and many admirers in this hour of sadness. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 11, 2021
कवि, नाटककार, निबंधकार और दलित कार्यकर्ता सिद्धलिंगैया दलित संघर्ष समिति के संस्थापकों में से एक थे। मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, जद (एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी सहित अन्य लोगों ने सिद्धलिंगैया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
टैग्स निधन कन्नड़ लेखक डॉ. सिद्धलिंगैया कोरोना महामारी