होम / मीडिया फोरम / नदी में फंसे हाथी को बचाने के दौरान पत्रकार की मौत, कैमरापर्सन की हालत नाजुक

नदी में फंसे हाथी को बचाने के दौरान पत्रकार की मौत, कैमरापर्सन की हालत नाजुक

ओडिशा के कटक जिले में महानदी में फंसे एक हाथी को बचाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान एक हादसा हो गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

ओडिशा के कटक जिले में महानदी में फंसे एक हाथी को बचाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान एक हादसा हो गया। दरअसल, इस रेस्क्यू ऑपरेशन को कवर कर रहे एक पत्रकार की उस समय नदी में डूबने से मौत हो गयी, जब बचाव कार्य में शामिल एक नाव पलट गयी।  

जानकारी के मुताबिक, 17 जंगली हाथियों का एक झुंड अथागढ़ के नुआसासन से चांडक जंगल की ओर जा रहा था। महानदी पार करने के प्रयास में मुंडुली बैराज के पास एक हाथी फंस गया। दरअसल, नदी में तेज बहाव के कारण हाथी हिल भी नहीं पा रहा था। ओडिशा आपदा त्वरित प्रतिक्रिया बल (ओडीआरएएफ) की टीम ने हाथी को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। इस खबर की कवरेज के लिए पहुंचे रीजनल न्यूज चैनल ओडिशा टेलीविजन (ओटीवी) के संवाददाता अरिंदम दास और कैमरापर्सन प्रभात सिन्हा भी इस बचाव अभियान में शामिल हुए थे। नदी में तेज बहाव के कारण ओडीआरएएफ की टीम और पत्रकार जिस नाव पर थे वह अभियान के दौरान पलट गई। 

घटना के तुरंत बाद बचाव दल छह लोगों को किनारे पर ले आया, जबकि एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है। बचाए गए लोगों को कटक के एससीबी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टर बी मोहराणा ने बताया कि अरिंदम दास को जब तक अस्पताल लाया गया था तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फोटो पत्रकार प्रभात और ओडीआरएएफ के एक सदस्य की हालत नाजुक बतायी जा रहा है। फिलहाल उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। इसके अलावा ओडीआरएएफ के तीन और कर्मचारियों का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और वरिष्ठ पत्रकारों सहित अन्य ने दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 


टैग्स निधन ओडिशा टीवी पत्रकार हाथी
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

2 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

4 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

5 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

3 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

22 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago