होम / मीडिया फोरम / महिला पत्रकार से जुड़े इस मामले में स्थानीय नेता गिरफ्तार

महिला पत्रकार से जुड़े इस मामले में स्थानीय नेता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के लोहता क्षेत्र में रहने वाली स्वतंत्र पत्रकार रिजवाना तबस्सुम के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

महिला पत्रकार रिजवाना तबस्सुम की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित शमीन नोमानी को गिरफ्तार कर लिया है। 28 वर्षीय तबस्सुम के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने नोमानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। बताया जाता है कि नोमानी समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वाराणसी सदर के सीओ अभिषेक पांडे का कहना है कि तबस्सुम के घर से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए नोमानी को जिम्मेदार ठहराया था। तबस्सुम के पिता की शिकायत पर पुलिस ने नोमानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

तबस्सुम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत की पुष्टि हुई है। बताया जाता कि नोमानी और तबस्सुम लंबे समय से आपस में दोस्त थे। वहीं, तबस्सुम के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने कभी इस बारे में कुछ नहीं बताया और न ही उसकी किसी से दुश्मनी थी।    

बता दें कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के लोहता क्षेत्र में रहने वाली स्वतंत्र पत्रकार रिजवाना तबस्सुम ने सोमवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को सुबह दस बजे तक परिजनों कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन इसके बावजूद रिजवाना अपने कमरे से बाहर नहीं आयीं, तो परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को फोन किया। जब पुलिस ने आकर कमरे का दरवाजा तोड़ा, तब तबस्सुम का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला था। इस सुसाइड नोट में तबस्सुम ने अपनी मौत के लिए नोमानी को जिम्मेदारी ठहराया था।

इस नोट के आधार पर रिजवाना के पिता अजीजुल हकीम ने लोहता थाने में शमीम नोमानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज करवाया था। रिजवाना ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच चल रही है। फिलहाल उसके मोबाइल और लैपटॉप को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

काशी विद्यापीठ और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के बाद रिजवाना बीते कई सालों से पत्रकारिता कर रही थीं। फ्रीलांस जर्नलिस्ट के तौर पर वे ‘द वायर’ सहित विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नियमित रूप से रिपोर्ट किया करती थीं, जिनमें ‘बीबीसी हिंदी’, ‘दि प्रिंट’ और ‘दि क्विंट’ आदि शामिल हैं।


टैग्स पत्रकार सुसाइड पत्रकार गिरफ्तार रिजवाना तबस्सुम शमीम नोमानी सपा नेता
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

2 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

4 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

5 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

6 days ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

6 days ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

10 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

22 hours ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

1 day ago