होम / मीडिया फोरम / दुनिया को अलविदा कह गए जाने-माने पत्रकार सच्चिदानंद मूर्ति

दुनिया को अलविदा कह गए जाने-माने पत्रकार सच्चिदानंद मूर्ति

सच्चिदानंद मूर्ति चार दशक से ज्यादा समय से ‘द वीक’ (The Week) से जुड़े हुए थे। वह ‘मलयाला मनोरमा’ (Malayala Manorama) के रेजिडेंट एडिटर रह चुके थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

जाने-माने पत्रकार और ‘मलयाला मनोरमा’ (Malayala Manorama) के पूर्व रेजिडेंट एडिटर सच्चिदानंद मूर्ति का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार की सुबह बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके फेफड़े का प्रत्यारोपण किया गया था और वह वेंटिलेटर पर थे।

सच्चिदानंद मूर्ति राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के विशेषज्ञ थे और चार दशकों से अधिक समय से 'द वीक' (The Week) मैगजीन से जुड़े हुए थे। बता दें कि वर्ष 1982 में स्थापित और ‘द मलयाला मनोरमा कंपनी लिमिटेड‘(The Malayala Manorama Co. Ltd) द्वारा प्रकाशित यह मैगजीन कोच्चि से प्रकाशित होती है और वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोट्टायम में इसकी प्रिंटिंग होती है।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में बेहतरीन पत्रकारीय कार्यों के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सच्चिदानंद मूर्ति को कर्नाटक मीडिया अकादमी के राष्ट्रीय स्तर के विशेष पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने 'एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' के महासचिव और 'प्रेस काउंसिल' के सदस्य के रूप में कार्य किया था।


टैग्स निधन द वीक श्रद्धांजलि मलयाला मनोरमा सच्चिदानंद मूर्ति
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

3 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

6 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

21 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago