होम / मीडिया फोरम / धर्मपाल सीनियर व जूनियर फेलोशिप 2022-23 के लिए अध्येताओं का चयन

धर्मपाल सीनियर व जूनियर फेलोशिप 2022-23 के लिए अध्येताओं का चयन

धर्मपाल सीनियर फेलोशिप 2022-23 के लिए पांच अध्येताओं एवं जूनियर फेलोशिप 2022-23 के लिए छह अध्येताओं का चयन किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

मध्य प्रदेस शासन,संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय अंतर्गत स्थापित धर्मपाल शोधपीठ द्वारा धर्मपाल सीनियर फेलोशिप 2022-23 के लिए पांच अध्येताओं एवं जूनियर फेलोशिप 2022-23 के लिए छह अध्येताओं का चयन किया गया। सीनियर फेलोशिप के भारत और यूरोप विषय पर शोध कार्य के लिए प्रो. कुसुमलता केडिया (भोपाल), भारतीय परम्परा में समाज और राजव्यवस्था विषय पर शोध कार्य के लिए डॉ. उर्मिला शिरीष (भोपाल), औपनिवेशिकता से मुक्ति और भारतीय “स्व” तंत्र विषय पर शोध कार्य के लिए प्रो. शोभा कौर (दिल्ली), भारत की पंचायती व्यवस्था का इतिहास विषय पर शोध कार्य के लिए अरुण आनंद (नई दिल्ली) एवं घुमन्तु (विमुक्त एवं अर्द्ध घुमन्तु) समुदायों की जीवन-संस्कृति विषय पर शोध कार्य के लिए प्रशांत वी. कुमार (बैंगलोर) का फैलोशिप के लिए चयन किया गया। फेलोशिप के अंतर्गत प्रत्येक अध्येता को राशि रुपये 6,00,000 प्रदान की जाएगी।

जूनियर फैलोशिप अंतर्गत मध्य भारत की स्थानिक गाथा- आख्यान परम्पराएं और वाचिक इतिहास विषय पर शोध कार्य के लिए डॉ. भारती हाड़ा (हरदा), मध्य भारत में विज्ञान व तकनीकी कौशल परम्पराएं विषय पर शोध कार्य के लिए डॉ. सोनल यादव (भोपाल), मध्य भारत में जातीय कौशल: कला, शिल्प, विज्ञान विषय पर शोध कार्य के लिए सौरभ सिंह परिहार (भोपाल), मध्य भारत में स्थानीय औषधीय व वैद्यकीय ज्ञान परम्परा विषय पर शोध कार्य के लिए डॉ. अनिता सोनी (वाराणसी), राष्ट्र निर्माण में घुमन्तु समुदायों का अवदान विषय पर शोध कार्य के लिए निधीश गोयल (जयपुर) एवं मध्य भारत की आरण्यक जीवन-संस्कृति एवं धरोहर विषय पर शोध कार्य के लिए डॉ. योग्यता भार्गव (अशोकनगर) का फैलोशिप के लिए चयन किया गया।

फेलोशिप के अंतर्गत प्रत्येक अध्येता को राशि रुपये 4,32,000 प्रदान की जाएगी। धर्मपाल शोधपीठ द्वारा स्थापित धर्मपाल सीनियर एवं जूनियर फैलोशिप अंतर्गत तथ्यपूर्ण प्रमाणिक शोध कार्य पूर्ण होने के पश्चात् संपादित कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

 


टैग्स अरुण आनंद धर्मपाल सीनियर एवं जूनियर फैलोशिप
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

3 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

6 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

23 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago