होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार गोविंद सिंह को मिली इस विवि के पत्रकारिता विभाग की कमान

वरिष्ठ पत्रकार गोविंद सिंह को मिली इस विवि के पत्रकारिता विभाग की कमान

मूलतः पिथौरागढ़ के रहने वाले गोविंद सिंह पहले भी इस यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

तमाम मीडिया संस्थानों में अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके वरिष्ठ पत्रकार गोविंद सिंह ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष के रूप में जॉइन कर लिया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में गोविंद सिंह ने इस खबर की पुष्टि की है।  

मूलतः पिथौरागढ़ के रहने वाले गोविंद सिंह ने अपने करियर की शुरुआत देहरादून के ‘इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चरल रिसर्च’ (आईसीएआर) में बतौर अनुवादक की थी। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वर्ष 1982 में टाइम्स में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट मुंबई से की। वहां धर्मयुग और नवभारत टाइम्स में भी उन्होंने काम किया। नवभारत के बाद वे आईडीबीआई, कोलकाता में हिंदी अधिकारी बने। वर्ष 1990 में सहायक संपादक के रूप में नभाटा, दिल्ली पहुंचे और 1999 तक यहां रहे। नवभारत के बाद गोविंद सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर रुख किया और डिप्टी एडिटर के रूप में पहले जी न्यूज फिर आजतक पहुंचे। आजतक में वह सीनियर प्रड्यूसर के रूप में रिसर्च डिपार्टमेंट के हेड बने।

आजतक के बाद वर्ष 2002 में गोविंद सिंह ने एसोसिएट एडिटर के रूप में आउटलुक जॉइन किया और फिर अमेरिकन एंबेसी की हिंदी मैगजीन स्पैम के एडिटर के रूप में नई पारी शुरू की। 2005 में गोविंद सिंह अमर उजाला के एसोसिएट एडिटर बने। बाद में यहां उन्हें सीनियर एसोसिएट एडिटर फिर एग्जिक्यूटिव एडिटर बना दिया गया। जहां से वे हिन्दुस्तान के कार्यकारी संपादक बने।

हिन्दुस्तान के बाद गोविंद सिंह ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में बतौर प्रोफेसर नई पारी शुरू की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय, जम्मू में अपनी सेवाएं दीं और अब फिर से उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में उन्होंने वापसी की है। इस बार उन्हें पत्रकारिता विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रो. सिंह ने करीब 15 वर्षों तक दिल्‍ली विश्वविद्यालय में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में पत्रकारिता का अध्यापन कार्य किया है। समाचार4मीडिया की ओर से नई पारी के लिए गोविंद सिंह को शुभकामनाएं।  


टैग्स गोविंद सिंह उत्तराखंड यूनिवर्सिटी पत्रकारिता विभाग
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

2 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

4 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

5 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

7 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago