होम / मीडिया फोरम / दुनिया को अलविदा कह गईं वरिष्ठ पत्रकार इरा झा

दुनिया को अलविदा कह गईं वरिष्ठ पत्रकार इरा झा

18 अक्टूबर की दोपहर उन्होंने दिल्ली स्थित ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’ (AIIMS) में अंतिम सांस ली। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी मृत्यु की वजह कार्डियक अरेस्ट है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 hours from now

वरिष्ठ पत्रकार इरा झा का निधन हो गया है। 18 अक्टूबर की दोपहर उन्होंने दिल्ली स्थित ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’ (AIIMS) में अंतिम सांस ली। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी मृत्यु की वजह कार्डियक अरेस्ट है।

इरा झा फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थीं। उन्हें कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर कल ही उन्हें एम्स में स्थानांतरित किया गया था, जहां आज दोपहर उनकी निधन हो गया। दो साल पहले उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ मूल की इरा झा हिंदी की तेजतर्रार पत्रकार थीं। साफ कहना, साफ लिखना और अपने तथ्यों व तर्कों पर टिके रहना उनकी खासियत थी।

'दिल्ली प्रेस' के अलावा वह 'नवभारत टाइम्स' और 'दैनिक हिन्दुस्तान' जैसे जाने-माने अखबारों में लंबे समय तक रहीं। उनके पति अनंत मित्तल देश के नामी बिजनेस संपादक रहे हैं। वह अपने पीछे एक पुत्र ईशान को छोड़ गई हैं।

इरा झा के निधन पर मीडिया जगत से जुड़े तमाम लोगों और उनके शुभचिंतकों ने दुख जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और ईश्वर से उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।  


टैग्स निधन श्रद्धांजलि वरिष्ठ पत्रकार इरा झा
सम्बंधित खबरें

बढ़ते ऑनलाइन स्कैम से निपटने के लिए सरकार व Meta ने मिलाया हाथ

सूचना-प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने गुरुवार को 'स्कैम से बचो' (Scam se Bacho) नामक राष्ट्रीय उपयोगकर्ता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।

4 hours ago

DPDP एक्ट के तहत सरकारी संस्थानों पर भी लागू होंगी डेटा सुरक्षा की जिम्मेदारियां: MeitY

भारत सरकार ने हाल ही में 'डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट, 2023' के तहत डेटा फिड्यूशरी की जिम्मेदारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

5 hours ago

नोएडा मीडिया क्लब ने 'फ्री स्पीच' अवॉर्ड के लिए आवेदन मांगे, जानिए कैसे करें एंट्री

नोएडा मीडिया क्लब ने 'फ्री स्पीच' अवॉर्ड के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों से आवेदन मांगे हैं। इस बार यह अवॉर्ड 5 श्रेणियों में 15 पत्रकारों को दिया जाएगा।

2 days ago

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार अशोक माथुर

लंबे समय से बीमार चल रहे अशोक माथुर ने जयपुर में ली अंतिम सांस, बीकानेर के मेडिकल कॉलेज को सौंपी जाएगी उनकी पार्थिव देह

4 days ago

युवाओं की नैतिकता बचाने के लिए इंटरनेट कंटेंट पर सख्त नियंत्रण जरूरी: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100वें स्थापना दिवस पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारतीय समाज, खासकर युवाओं के बीच नैतिक पतन पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘ZEE’ के बोर्ड ने MD और CEO के पद पर पुनीत गोयनका की पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

यह नियुक्ति एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी और पांच साल के लिए होगी। हाल ही में हुई कंपनी की बोर्ड मीटिंग में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

1 hour from now

'इमरजेंसी' को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, कंगना रनौत ने कही ये बड़ी बात

कंगना ने हाल ही में अनाउंस किया कि वे जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करेंगी। कंगना ने इतना प्यार और सपोर्ट दिखाने के लिए अपने फैंस का धन्यवाद किया।

1 hour ago

हजारों मौतों के लिए हमास के अलावा ईरान और कतर भी जिम्मेदार : राजीव सचान

सिनवार सोफे पर बैठे दिख रहा है और ड्रोन को देखकर सिनवार ने उस पर हमले की कोशिश भी की, लेकिन आखिरकार याह्या सिनवार को ढेर कर दिया गया।

1 hour ago

इस मसले पर बोले अमिताभ अग्निहोत्री : यह परिवर्तन शुभ, संविधान की जय है

पहली बार जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने भारत की एकता अखंडता को महफूज रखने और भारत के संविधान के पालन की शपथ ली है। यह परिवर्तन शुभ है, यह संविधान की जय है।

2 hours ago

स्वाति चतुर्वेदी ने कसा अजित डोभाल पर तंज : विष्णु शर्मा ने दिया करारा जवाब

अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, भारतीय रॉ अधिकारी रहे विकास यादव ने पिछले साल गर्मियों में सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश रची।

2 hours ago